एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में मिले नए 18,222 मरीज, 228 लोगों की गई जान

देश में कुल केस का आंकड़ा बढ़कर 1,04,31,639 पर पहुंच गया है. इनमें 2,24,190 लोग अस्पताल में अभी भी इलाज करवा रहे हैं. 1,00,56,651 लोग ठीक हो चुके हैं. इसके साथ ही देश में 1,50,798 लोग अब तक कोरोना के शिकार हो चुक हैं.

नई दिल्ली: देश में कोविड-19 के 18,222 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,04,31,639 हो गई. वहीं अब तक 1,00,56,651 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद देश में स्वस्थ होने की दर बढ़कर 96.41 फीसदी तक पहुंच गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 2,24,190 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है जो कि कुल संक्रमितों का 2.16 फीसदी हैं.

सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या 1,04,31,639 हो गई. वहीं पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 228 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,50,798 हो गई. देश में संक्रमण से मृत्यु दर 1.45 फीसदी है. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार अब तक 18,02,53,315 नमूनों की जांच हो चुकी है और शुक्रवार को इनमें से 9,16,951 नमूनों की जांच हुई.

हर्षवर्धन ने कहा- अगले कुछ दिनों में उपलब्ध हो जाएगा टीका केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि देश की समूची आबादी का टीकाकरण जल्द ही हकीकत में तब्दील हो जाएगी. उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में टीके उपलब्ध हो जाएंगे और स्वास्थ्यकर्मियों जैसे जोखिम वाली आबादी को टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाएगी. चेन्नई में राजीव गांधी राजकीय अस्पताल में कोविड-19 टीकाकरण पूर्वाभ्यास की समीक्षा करने के बाद हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘ अगले कुछ दिनों में और साथ ही निकट भविष्य में, हम इन टीकों को प्राथमिकता के आधार पर उन लोगों को लगा सकेंगे सकेंगे, जिन्हें सबसे ज्यादा खतरा है. सरकार पहले ही इसकी योजना को सार्वजनिक कर चुकी है.’’ उन्होंने कहा कि केंद्र ने टीकाकरण के संभावित लाभार्थियों का पता लगाने के लिए नए कोविड-19 मंच की शुरुआत की है और साथ ही उन्हें इलेक्ट्रॉनिक प्रमाण पत्र भी जारी कर रही है.

सोमवार को मुख्यमंत्रियों से संवाद करेंगे पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 जनवरी को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संवाद कर कोविड-19 की वर्तमान स्थिति ओर इसके टीकाकरण अभियान को लेकर संवाद करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. हाल ही में भारत के औषधि नियामक द्वारा स्वदेश में विकसित टीके के देश में सीमित आपात इस्तेमाल को मंजूरी मिलने के बाद यह प्रधानमंत्री का सभी मुख्यमंत्रियों के साथ पहला संवाद होगा. कोरोना संक्रमण काल के दौरान प्रधानमंत्री ने कई मौकों पर मुख्यमंत्रियों से वार्ता की. भारत में कोरोना के टीकाकरण को लेकर व्यापक अभियान की तैयार चल रही है. इस सिलसिले में शुक्रवार देश भर में पूर्वाभ्यास भी किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget