एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh Vaccination: मध्यप्रदेश में आज और कल वैक्सीनेशन का महाअभियान, ग्रामीण इलाकों पर फोकस

Madhya Pradesh Vaccination: मध्य प्रदेश में वैक्सीनेशन के महाअभियान के तहत मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों पर फोकस रखा जाएगा. अलग-अलग टीमों को इसके लिए रवाना किया गया है.

Madhya Pradesh Vaccination: एक बार फिर से मध्यप्रदेश में आज वैक्सीनेशन महाअभियान की शुरुआत हो गई है. ये कल भी जारी रहेगी. सरकार द्वारा लगातार जनता से गुजारिश की जा रही है कि सभी वैक्सीनेशन अभियान में शामिल होकर वैक्सीन लगवाएं. प्रदेश सरकार ने 25 अगस्त को 20 लाख लोगों को वैक्सीन का पहला और दूसरा डोज लगाने का लक्ष्य रखा. वहीं 26 अगस्त को 10 लाख लोगों को केवल दूसरा डोज लगाने का ही टारगेट रखा गया.

भोपाल में 554 सेंटर तय

टीकाकरण के लिए सिर्फ़ भोपाल में 554 सेंटर तय हैं. वहीं सात एसडीएम सर्किल में 150 मोबाइल टीमें और दो वैक्सीनेशन मोबाइल वैन टीकाकरण में जुटेंगी. भोपाल में पहले दिन डेढ़ लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है. कुल 704 स्थानों पर पहली और दूसरी डोज लगाई जाएगी. सीएम शिवराज सिंह चौहान भोपाल में वैक्सीनेशन महाअभियान में शामिल हुए और टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री जबलपुर में वैक्सीनेशन महाअभियान में भी शामिल हो रहे हैं.

मुख्य रूप से ग्रामीणों को टीका लगाने का रखा गया लक्ष्य

इस बार वैक्सीनेशन महा अभियान में सरकार का लक्ष्य है कि सबसे ज्यादा टीका ग्रामीणों को लगाया जाए. एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग की गाड़ियों से टीकाकरण टीम को अलग-अलग क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया. बताया गया है कि जिले में 62 फीसदी लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लग गया, वहीं काफी कम लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज लग सका है. सीएमअचओ द्वारा बताया गया कि पहले दिन पहला डोज लगाने पर फोकस रहेगा और 26 अगस्त को दूसरा डोज लगाने पर फोकस रहेगा. हर बूथ पर दोनों डोज लगवाने की व्यवस्था की गई है.

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने आज जवाहर चौक क्षेत्र में जैन मंदिर परिसर का निरीक्षण किया. अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात तक प्रदेश में कुल चार करोड़ एक लाख से अधिक टीके की खुराकें लगायी जा चुकी हैं.

Modi Cabinet Decisions: मोदी सरकार ने गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य बढ़ाया, जानें नई दर

Punjab Congress Row: पंजाब कांग्रेस में उठापटक के बीच हरीश रावत बोले- कैप्टन की अगुवाई में ही लड़ेंगे 2022 का विधानसभा चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधूरा वंदे मातरम, फिर विवाद?
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधूरा वंदे मातरम, फिर विवाद?
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget