एक्सप्लोरर

Ludhiana Court Blast: लुधियाना के कोर्ट में विस्फोट के बाद पंजाब में अलर्ट, सीएम केजरीवाल बोले- पहले बेअदबी और अब ब्लास्ट, जानें किसने क्या कहा

Court Blast: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना कोर्ट विस्फोट पर कहा कि कुछ लोग राज्य की शांति को भंग करना चाहते हैं.

Ludhiana Court Blast: लुधियाना के एक कोर्ट में गुरुवार को विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल हैं. घटना के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल था. मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि वे लुधियाना जाएंगे.

चरणजीत सिंह चन्नी ने मीडिया से बात करते हुए कहा- "मैं लुधियाना जा रहा हूं. विधानसभा चुनाव नजदीक है, इसलिए कुछ राष्ट्र विरोधी तत्व ऐसा कर रहे हैं. सरकार अलर्ट है. जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा."

केजरीवाल बोले- पहले बेअदबी और अब विस्फोट

इधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना कोर्ट विस्फोट पर कहा कि कुछ लोग राज्य की शांति को भंग करना चाहते हैं. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा- “पहले बेअदबी, अब ब्लास्ट. कुछ लोग पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं. पंजाब के 3 करोड़ लोग इनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे. हमें एक दूसरे का हाथ पकड़ कर रखना है. ख़बर सुनकर दुख हुआ, मृतकों के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएँ एवं सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ. ”

अमरिंदर ने जताई चिंता

अमरिंदर सिंह ने कहा कि बेअदबी की कोशिश जैसी घटनाएं धार्मिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण कर सकती हैं, जिससे राज्य में अशांति फैल सकती है. अमरिंदर सिंह ने हाल में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर और कपूरथला के एक गुरुद्वारे में बेअदबी के कथित प्रयासों के लिए दो लोगों की हत्या की भी कड़ी निंदा की.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) जैसी एजेंसियां अलगाववादी और आतंकवादी समूहों के स्लीपर सेल के साथ समन्वय करके ऐसी स्थितियों का फायदा उठाने के अवसरों का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं. अमृतसर की घटना का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि इसमें शामिल व्यक्ति को मारे जाने के बजाय पुलिस को सौंप देना चाहिए था. अमरिंदर सिंह ने इन घटनाओं की वजह से राज्य में अशांति फैलने की शंका जाहिर की है. उन्होंने कहा, ''इस तरह की घटनाओं से धार्मिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण हो सकता है, जिससे राज्य में अशांति फैलेगी और गड़बडी पैदा हो सकती है.''

ब्लास्ट लुधियाना जिला कोर्ट के परिसर की दूसरी मंजिल के वॉशरूम में हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. इसे उच्च तीव्रता वाला ब्लास्ट बताया जा रहा है. कोर्ट रूम में जो रीडर्स के कमरे होते हैं, उसके करीब वॉशरूम था, वहां ब्लास्ट हुआ.

नवजोत सिंह सिद्धू बोले- पंजाब एक था और एक रहेगा

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट पर कहा- पंजाब एक है एक था एक रहेगा. पंजाब पंजाबीयत मे बंधा हुआ है. वोटों की गंदी राजनीती के लिए पहले गुरू साहिब की बेअदबी हुई. फिर बेअदबी के प्रयास हुए जो लोगो ने रोका और अब ये बलासट हुआ. ये दर्शाता है कि किसी कम्युनीटी को डरा कर एक तरफ मोड़ा जा रहा है, जो कि पंजाब के लिए खतरनाक है. इसमें शक के घेरे में एजेंसियां आ रही हैं. लोकतंत्र का गुंडा तंत्र बना दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का थाने में धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
Live: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का थाने में धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने में धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने में धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
‘भ्रष्ट मंत्री को हटाओ', BJP-JDS का हल्लाबोल, मार्शलों से हुई भिड़ंत
‘भ्रष्ट मंत्री को हटाओ', BJP-JDS का हल्लाबोल, मार्शलों से हुई भिड़ंत

वीडियोज

Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row
Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget