एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: 'अगर आपने गलत रास्ता चुन लिया तो...', लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बोले सैम पित्रोदा

Sam Pitroda Speech: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर भारतीय-अमेरिकी लोगों के एक ग्रुप ने कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें सैम पित्रोदा भी 2024 के लोकसभा चुनाव को बेहद महत्वपूर्ण बताया है.

Sam Pitroda On Lok Sabha Election 2024: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को भारत के लिए मील का पत्थर करार दिया है. उन्होंने कहा है कि 2024 में अगर ‘गलत रास्ता’ चुन लिया गया तो यह देश के लिए भयावह होगा.

उन्होंने यह भी कहा कि अगले 12 महीनों तक भारतीय-अमेरिकी लोगों को मेहनत करनी होगी और बोलने का साहस दिखाना होगा. दरअसल, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के उपलक्ष्य में शिकागो में इस सप्ताह जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए भारतीय-अमेरिकी लोगों के एक समूह को सैम पित्रोदा ने संबोधित किया.

2024 का चुनाव मील का पत्थर साबित होगा

सैम पित्रोदा ने कहा, ‘‘मैं आपको बताना चाहता हूं कि हमें लंबा सफर तय करना है. कम से कम अगले 12 महीनों तक खाली मत बैठिए. आपको कड़ी मेहनत करनी है. आपको अगले आम चुनाव के बारे में हर छोटी बात के बारे में चिंता करनी है क्योंकि यह चुनाव भारत के लिए मील का पत्थर साबित होने जा रहा है.’’

पित्रोदा ने कहा, ‘‘अगले चुनाव में चुनने के लिए दो रास्ते हैं. अगर आपने गलत रास्ता चुन लिया है तो आप खत्म हैं. मेरा मानना है कि अगर ऐसा हो गया तो देश झुलस जाएगा. मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए, लेकिन मैं डरा हुआ हूं. अगर हमने सही रास्ता चुना तो हम फलेंगे-फूलेंगे.’’

शांति के बिना समृद्धि नहीं आ सकती

इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन और कई अन्य लोग मौजूद थे. पित्रोदा ने इस सामारोह में बेरोजगारी के बारे में बात करते हुए कहा, ‘‘आज बेरोजगारी सबसे बड़ी चुनौती है. महंगाई, सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं हैं, अवसर सीमित हैं. शांति तभी आती है जब आपका पड़ोसी आपका भाई हो और सभी लोग मिलकर काम करें.’’ उनका कहना था, ‘‘शांति के बिना समृद्धि नहीं आ सकती.’’

ये भी पढ़ें- 'मुंबई में फिर होगा 26/11 जैसा हमला,' संदिग्ध कॉल करने वाला शख्स राजस्थान से गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'घर पर आराम करें और...', ममता बनर्जी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने कसा तंज
'घर पर आराम करें और...', ममता बनर्जी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने कसा तंज
'यह बड़ा झटका, आम चुनाव से तुलना...
'यह बड़ा झटका, आम चुनाव से तुलना..."MLC चुनाव में हार पर बोले कांग्रेस नेता
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget