एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: क्या कांग्रेस की गलती थी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में न जाना? जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी

Lok Sabha Elections: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपनी पार्टी, चुनाव और उसके प्रचार को लेकर चर्चा की. बीते दिनों पीएम मोदी ने भी अपने भाषणों के दौरान कांग्रेस और गांधी परिवार पर कई आरोप लगाए.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की दो हॉट सीट अमेठी और रायबरेली पर भी वोटिंग होनी है. इन दोनों सीटों पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रचार की बागडोर अपने हाथ में थाम रखी है.

शनिवार (18 मई) को चुनाव प्रचार थमने से पहले प्रियंका गांधी ने इंडिया टुडे को एक इंटरव्यू दिया. इसमें उन्होंने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेस पार्टी के शामिल न होने को लेकर जवाब दिया. प्रियंका गांधी वाड्रा ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में न जाने पर कहा कि अगर हर चीज को राजनीतिक नजरिए से देखें तो आप कुछ भी कह सकते हैं. धर्म एक राजनीतिक मसला नहीं है. धर्म हर हिंदुस्तानी के दिल का मसला है. हर हिंदुस्तानी के दिल में भगवान हैं. चाहे राम हों, चाहे शिव जी हों या चाहे किसी और धर्म के हों. धर्म हर हिंदुस्तानी के दिल में है.

कांग्रेस भगवान राम का करती है आदर- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि जहां आस्था है उसका आदर होना ही चाहिए. इसमें गलती की या गलती नहीं की यह एक राजनीतिक नजरिया है. जो प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम था उसमें बीजेपी से न्योता आया था. इस पर कांग्रेस पार्टी का रुख साफ था कि हम पूरी तरह से आदर करते हैं. देश की बात जहां आती है उसका हम आदर ना करें ऐसा हो ही नहीं सकता. हम देश और जनता दोनों के प्रतिनिधि हैं.

ये तो मैंने सोचा ही नहीं- प्रियंका

वहीं, जब प्रियंका गांधी से आगे पूछा गया कि वो चुनाव लड़ना चाहती हैं या नहीं? इस पर उन्होंने कहा कि मैं प्रत्याशी बनना चाहती हूं या नहीं ये मैंने सोचा ही नहीं. मैं काम करती रहूंगी. मैंने काम किया है, करती रहूंगी. पार्टी के लोग चाहेंगे तो चुनाव लड़ूंगी. इसको इतनी बड़ी बात क्यों बनाया जा रहा है.

रायबरेली और अमेठी में कब हैं चुनाव?

यूपी में अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट के लिए पांचवें चरण में वोटिंग होगी. रायबरेली और अमेठी के लिए पांचवे चरण का मतदान 20 मई को होगा. अमेठी और रायबरेली के अलावा पांचवें चरण का मतदान यूपी की 14 सीटों पर होना है. जबकि, 4 जून को वोटों की गिनती होगी.

ये भी पढ़ें: Prajwal Revanna Case: प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, कोर्ट ने SIT को दी इजाजत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नबीन को BJP का अध्यक्ष क्यों नहीं बनाया गया? वर्किंग प्रेसिडेंट बनाए जाने के प्लान का डिकोड
नितिन नबीन को BJP का अध्यक्ष क्यों नहीं बनाया गया? वर्किंग प्रेसिडेंट बनाए जाने के प्लान का डिकोड
अमरिंदर सिंह के बाद अब पत्नी परनीत कौर बोलीं, 'बीजेपी में शामिल होने का फैसला...'
अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर बोलीं, 'बीजेपी में शामिल होने का फैसला सोच समझकर लिया गया था'
Rahul Gandhi-Prashant Kishor Meeting: क्या कांग्रेस में शामिल होंगे प्रशांत किशोर? राहुल गांधी के साथ दिल्ली में हुई मीटिंग, प्रियंका भी थीं मौजूद
क्या कांग्रेस में शामिल होंगे प्रशांत किशोर? राहुल गांधी के साथ दिल्ली में हुई मीटिंग, प्रियंका भी थीं मौजूद
Top 5 Reality Shows On OTT: 'बिग बॉस 19' और 'केबीसी 17' को पछाड़ नंबर 1 बना ये शो, देखें टॉप 5 की लिस्ट
'बिग बॉस 19' और 'केबीसी 17' को पछाड़ नंबर 1 बना ये शो, देखें टॉप 5 की लिस्ट

वीडियोज

Crime News: यमुनानगर में सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझी, आरोपी बिलाल गिरफ्तार | Haryana
दिलजले आशिक की खौफनाक दस्तक
'नबीन' अध्यक्ष.. बंगाल है लक्ष्य? | Nitin Nabin | BJP | PM Modi | Janhit With Chitra
Vodafone Idea में तूफानी तेजी! AGR Moratorium की खबर से शेयर 52-Week High पर| Paisa Live
क्या Delhi छोड़कर ही सांसें सुरक्षित हैं? Pollution से परेशान राजधानी | Bharat Ki Baat With Pratima

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन को BJP का अध्यक्ष क्यों नहीं बनाया गया? वर्किंग प्रेसिडेंट बनाए जाने के प्लान का डिकोड
नितिन नबीन को BJP का अध्यक्ष क्यों नहीं बनाया गया? वर्किंग प्रेसिडेंट बनाए जाने के प्लान का डिकोड
अमरिंदर सिंह के बाद अब पत्नी परनीत कौर बोलीं, 'बीजेपी में शामिल होने का फैसला...'
अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर बोलीं, 'बीजेपी में शामिल होने का फैसला सोच समझकर लिया गया था'
Rahul Gandhi-Prashant Kishor Meeting: क्या कांग्रेस में शामिल होंगे प्रशांत किशोर? राहुल गांधी के साथ दिल्ली में हुई मीटिंग, प्रियंका भी थीं मौजूद
क्या कांग्रेस में शामिल होंगे प्रशांत किशोर? राहुल गांधी के साथ दिल्ली में हुई मीटिंग, प्रियंका भी थीं मौजूद
Top 5 Reality Shows On OTT: 'बिग बॉस 19' और 'केबीसी 17' को पछाड़ नंबर 1 बना ये शो, देखें टॉप 5 की लिस्ट
'बिग बॉस 19' और 'केबीसी 17' को पछाड़ नंबर 1 बना ये शो, देखें टॉप 5 की लिस्ट
वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर को होगी जेल! करोड़ों के घोटाले में अरेस्ट वारंट जारी; जानें क्या है मामला
वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर को होगी जेल! करोड़ों के घोटाले में अरेस्ट वारंट जारी; जानें क्या है मामला
Shashi Tharoor on MNREGA: 'महात्मा की विरासत का अपमान न करें', मनरेगा का नाम बदलने पर शशि थरूर का पहला रिएक्शन
'महात्मा की विरासत का अपमान न करें', मनरेगा का नाम बदलने पर शशि थरूर का पहला रिएक्शन
Video: बगैर हेलमेट घूमता है ये शख्स, पुलिस चाहकर भी नहीं काट पाती चालान, वीडियो देख समझ आएगी सच्चाई
बगैर हेलमेट घूमता है ये शख्स, पुलिस चाहकर भी नहीं काट पाती चालान, वीडियो देख समझ आएगी सच्चाई
Most Expensive Fruit: यह है‌ दुनिया का सबसे महंगा फल, जानें क्या है इसकी आसमान छूती कीमत की वजह
यह है‌ दुनिया का सबसे महंगा फल, जानें क्या है इसकी आसमान छूती कीमत की वजह
Embed widget