एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'मेरे पास 5 चरण की रिपोर्ट है...', काराकाट से अमित शाह ने कर दिया बड़ा दावा

Amit Shah Attacks Congress: सातवें और अंतिम चरण के प्रचार के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार के काराकाट पहुंचे. यहां उन्होंने राम जन्मभूमि को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

Amit Shah In Karakat: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण के प्रचार के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार के काराकाट पहुंचे. जनता को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, बीते रोज 6 चरण के चुनाव पूरे हो गए और मेरे पास पांचवें चरण के चुनाव की रिपोर्ट है. 

गृहमंत्री अमित शाह ने जनता से पूछा कि आपको पांचवें चरण के चुनाव का परिणाम जानना है क्या? अमित शाह ने जनता से कहा कि पांचवें चरण में ही मोदी जी 310 सीट जीत चुके हैं. 

नक्सलवाद को लेकर बोले अमित शाह

उन्होंने कहा कि बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र से नक्सलवाद खत्म करने का काम हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है. बिहार में भी नक्सलवाद से छुटकारा दिलाने का काम पीएम मोदी ने किया है. काराकाट के लोगों को अमित शाह ने कहा कि आपके पास एक ही विकल्प है वह है उपेंद्र कुशवाहा और नरेंद्र मोदी. 

हम एटम बम से नहीं डरते- अमित शाह

अमित शाह ने काराकाट की जनता से पूछा कि कश्मीर हमारा है या नहीं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कहना है कि पाकिस्तान के पास एटम बम है. उनसे PoK मत मांंगो. उन्होंने कहा कि हम काराकाट की भूमि से राहुल गांधी को कहना चाहते हैं कि हम एटम बम से नहीं डरते. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर भारत का है और हमेशा रहेगा. उसे हमसे कोई छीन नहीं सकता. 

70 साल से कांग्रेस ने राम जन्मभूमि का केस लटकाया था 

इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि यह लोग मोदी जी पर अंट-शंट बकवास करते हैं. उन्होंने कहा कि 70 साल से कांग्रेस की सरकार थी और राम मंदिर का मसला अदालत में अटका हुआ था. कांग्रेस ने राम जन्मभूमि के मसले को लटका कर रखा और मोदी जी ने पांच ही साल में केस भी जीता, भूमि पूजन भी किया और और प्राण प्रतिष्ठा करके जय श्री राम कर दिया. 

करोड़ों लोगों को पीएम मोदी ने दिया लाभ

उन्होंने कहा कि राहुल बाबा गरीबों की बात करते हैं, 15 साल लालू यादव मुख्यमंत्री रहे, 10 साल केंद्र में मंत्री रहे. कांग्रेस ने देश पर इतने लंबे समय तक शासन किया, लेकिन गरीबों के लिए क्या किया. नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही 80 करोड़ गरीबों को 5 किलो अनाज मुफ्त में देने का निर्णय करके हर गरीब के घर का चूल्हा जलाने का काम किया है. 12 करोड़ घरों में शौचालय बनवाए, 4 करोड़ लोगों को घर दिया. वहीं 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया और 14 करोड़ लोगों को नल से जल देने का काम किया. आयुष्मान भारत योजना से 60 करोड़ लोगों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज कराने का काम किया.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली में BJP को मिलेंगी कितनी सीटें? आचार्य प्रमोद कृष्णम ने नतीजों से पहले की भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी से हलचल, क्या ट्रंप को बड़ा झटका देने जा रहा भारत?
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी से हलचल, क्या ट्रंप को बड़ा झटका देने जा रहा भारत?
प्रतीक यादव की तलाक वाली पोस्ट के बीच अपर्णा यादव की सोशल टीम ने लिया बड़ा फैसला!
प्रतीक यादव की तलाक वाली पोस्ट के बीच अपर्णा यादव की सोशल टीम ने लिया बड़ा फैसला!
Republic Day 2026: पहली बार दुनिया देखेगी तूफानी रफ्तार वाली भारत की एंटी शिप मिसाइल, पलक झपकते ही टारगेट शूट
पहली बार दुनिया देखेगी तूफानी रफ्तार वाली भारत की एंटी शिप मिसाइल, पलक झपकते ही टारगेट शूट
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा बयान
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा बयान

वीडियोज

Romana का Avimukteshwaranand से सीधा सवाल, आप असली शंकराचार्य या नकली ?। Magh Mela 2026
कैमरे पर बोले Swami Avimukteshwaranand के शिष्य, सिर्फ नहाने गए थे... बहुत मारा । Magh Mela 2026
केरल विधानसभा और बेंगलुरु नगर निगम चुनाव के लिए नियुक्त किए प्रभारी... | BJP President | abp
Engineer Death : इंजीनियर मौत मामले में हुआ चौंका देने वाला खुलासा, पहले भी हुआ था हादसा
UP के Mohan Nagar इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू | Fire News | abp

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी से हलचल, क्या ट्रंप को बड़ा झटका देने जा रहा भारत?
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी से हलचल, क्या ट्रंप को बड़ा झटका देने जा रहा भारत?
प्रतीक यादव की तलाक वाली पोस्ट के बीच अपर्णा यादव की सोशल टीम ने लिया बड़ा फैसला!
प्रतीक यादव की तलाक वाली पोस्ट के बीच अपर्णा यादव की सोशल टीम ने लिया बड़ा फैसला!
Republic Day 2026: पहली बार दुनिया देखेगी तूफानी रफ्तार वाली भारत की एंटी शिप मिसाइल, पलक झपकते ही टारगेट शूट
पहली बार दुनिया देखेगी तूफानी रफ्तार वाली भारत की एंटी शिप मिसाइल, पलक झपकते ही टारगेट शूट
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा बयान
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा बयान
'धुरंधर' में रणवीर सिंह संग 20 साल के एज गैप पर सारा अर्जुन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'जीओ और जीने दो'
'धुरंधर' में रणवीर सिंह संग 20 साल के एज गैप पर सारा अर्जुन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'जीओ और जीने दो'
होली पर फ्री गैस सिलेंडर दे रही रेखा गुप्ता सरकार, किन लोगों को मिलेगा फायदा?
होली पर फ्री गैस सिलेंडर दे रही रेखा गुप्ता सरकार, किन लोगों को मिलेगा फायदा?
NASA से रिटायर हुईं सुनीता विलियम्स, जानें अब उन्हें कितनी पेंशन मिलेगी?
NASA से रिटायर हुईं सुनीता विलियम्स, जानें अब उन्हें कितनी पेंशन मिलेगी?
Bollywood Actresses Favourite Pickle: दीपिका-प्रियंका से लेकर श्रद्धा कपूर तक, जानें किस एक्ट्रेस को कौन-सा अचार पसंद?
दीपिका-प्रियंका से लेकर श्रद्धा कपूर तक, जानें किस एक्ट्रेस को कौन-सा अचार पसंद?
Embed widget