एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु से 'सिंघम' को उतारने की तैयारी में BJP, पहली लिस्ट में हो सकता है ऐलान

Lok Sabha Election: सूत्रों का कहना है बीजेपी के अन्नमलाई का नाम बीजेपी की 100 उम्मीदवारों की पहली सूची में शामिल हो सकता है. पार्टी उन्हें आम चुनाव में उतार सकती है.

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ( BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ने गुरुवार (29 फरवरी)  को दिल्ली में हुई बैठक के बाद देश की करीब 250 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है. पार्टी जल्द ही 100 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी. इस बीच जानकारी सामने आई है कि बीजेपी तमिलनाडु के पार्टी अध्यक्ष के अन्नामलाई को आगामी लोकसभा चुनावों में मैदान में उतार सकती है.

सूत्रों का कहना है कि 39 साल के अन्नमलाई का नाम बीजेपी की 100 उम्मीदवारों की पहली सूची में शामिल हो सकता है. अन्नमलाई पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं, अपने तेजतर्रार अंदाज के लिए उन्हें 'सिंघम' भी कहा जाता है. अन्नामलाई को सिर्फ 39 साल की उम्र में बीजेपी ने तमिलाडु का प्रदेश अध्यक्ष बनाया. उनकी आक्रामकता ने दक्षिण राज्य में पार्टी को मजबूत किया है.
 
तमिलनाडु में बीजेपी के सबसे युवा अध्यक्ष

तमिलनाडु की राजनीति में हमेशा दो प्रमुख द्रविड़ पार्टियों, डीएमके और AIDMK का वर्चस्व रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की मृत्यु के बाद, अन्नाद्रमुक कमजोर स्थिति में है. ऐसे में बीजेपी ने इस मौके को भांपते हुए युवा अन्नामलाई को राज्य इकाई का नेतृत्व सौंप दिया था.

गौंडर समुदाय से हैं अन्नामलाई 
अन्नामलाई राजनीति में आने से पहले एक सख्त पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते थे. उन्हें 'सिंघम अन्ना' का टैग मिला था. वह दक्षिण में बीजेपी की पैठ बनाने के लिए उपयुक्त थे.  बीजेपी के 'एंग्री यंग मैन' अन्नामलाई गौंडर समुदाय से हैं, जिसका राज्य के कोंगु क्षेत्र में प्रभाव है.

 मैकेनिकल इंजीनियर से की पढ़ाई

आईआईएम-लखनऊ से एमबीए करने वाले मैकेनिकल इंजीनियरिंग ग्रेजुएशन अन्नामलाई 2011 में पुलिस बल में शामिल हुए. उन्होंने कर्नाटक में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया. अपने आठ साल के करियर में, अन्नामलाई ने एक सख्त पुलिस वाले के रूप में ख्याति प्राप्त की. उन्होंने गुटखा की बिक्री पर गुप्त रूप से कार्रवाई की और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चलाया.

उन्होंने 2019 में बेंगलुरु के उपायुक्त (दक्षिण) पद से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी में शामिल हो गए. इसके बाद से अन्नामलाई ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. वह पिछले तीन साल तमिलनाडु में बीजेपी के अध्यक्ष पद पर हैं.

भ्रष्टाचार को लेकर डीएमके पर साधा निशाना 

गुटों में बंटी अन्नाद्रमुक डीएमके से मुकाबला करने को लेकर अनिच्छुक दिख रही है. ऐसे में अन्नामलाई ने भ्रष्टाचार को लेकर सत्तारूढ़ दल पर बिना रोक-टोक हमले शुरू कर दिए हैं. पिछले साल, उन्होंने 'डीएमके फाइल्स' नामक ऑडियो टेप की एक सीरीज जारी की थी.

इस ऑडियो टेप में कथित तौर पर पूर्व वित्त मंत्री पलानिवेल थियागा राजन (पीटीआर) एक पत्रकार से कह रहे थे कि उदयनिधि स्टालिन और सबरीसन (मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के दामाद) ने 30,000 करोड़ रुपये कमाए. इसके  खिलाफ डीएमके ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया. अन्नामलाई को बीजेपी नेतृत्व का पूरा समर्थन प्राप्त है. यह उस समय दिखाई दिया था, जब सितंबर 2023 में अन्नाद्रमुक के साथ संबंध तोड़ने के बावजूद पार्टी उनके पीछे खड़ी थी.

एन मन, एन मक्कल' पदयात्रा

इस बीच उन्होंने अपनी 'एन मन, एन मक्कल' पदयात्रा शुरू की. यात्रा के दौरान उन्होंने तमिलनाडु के सभी 234 निर्वाचन क्षेत्रों को कवर किया. यह यात्रा हाल ही में तिरुपुर में समाप्त हुई, जिसमें पीएम मोदी ने कार्यक्रम में भाग लिया. अन्नामलाई की पदयात्रा में पूरे राज्य से भीड़ उमड़ी, जो सोशल मीडिया से परे उनकी बढ़ती पहचान का प्रमाण है.

यह भी पढ़ें- कश्मीर में पहली बार कमल खिलाने की कोशिश में BJP, पीडीपी के इस नेता से बढ़ी नजदीकियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahua Moitra On TMC: 'पहले इस्तीफा दें, फिर BJP के टिकट पर चुनाव लड़ें', महुआ मोइत्रा का बागी नेताओं पर तीखा हमला
'पहले इस्तीफा दें, फिर BJP के टिकट पर चुनाव लड़ें', महुआ मोइत्रा का बागी नेताओं पर तीखा हमला
टीएमसी में टूट और NDA को 20 सांसदों के समर्थन पर कीर्ति आजाद का बड़ा दावा, कहा- बीजेपी की...
टीएमसी में टूट और NDA को 20 सांसदों के समर्थन पर कीर्ति आजाद का बड़ा दावा, कहा- बीजेपी की...
भारतीय अंतरिक्ष यात्री पापा नायर कीर्ति चक्र से हुए सम्मानित, देश के प्रति निस्वार्थ सेवा और साहस के लिए मिला पुरस्कार
भारतीय अंतरिक्ष यात्री पापा नायर कीर्ति चक्र से हुए सम्मानित, देश के प्रति निस्वार्थ सेवा और साहस के लिए मिला पुरस्कार
इंडिया गठबंधन की झलक: ममता के गले लगीं सोनिया, यूपी चुनाव से पहले अखिलेश-राहुल का हैंडशेक, BJP का अटैक
इंडिया गठबंधन की झलक: ममता के गले लगीं सोनिया, यूपी चुनाव से पहले अखिलेश-राहुल का हैंडशेक, BJP का अटैक

वीडियोज

Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)
YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का अटैक, रेस्क्यू कर 24 भारतीयों को बचाया
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का अटैक, रेस्क्यू कर 24 भारतीयों को बचाया
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Byculla Station Viral Video: भायखला स्टेशन पर हैवानियत! प्लेटफॉर्म पर सो रहा था बुजुर्ग, बेल्ट से पीटने लगा शख्स, देखें वीडियो
भायखला स्टेशन पर हैवानियत! प्लेटफॉर्म पर सो रहा था बुजुर्ग, बेल्ट से पीटने लगा शख्स, देखें वीडियो
UP Maize Procurement: यूपी में 15 जून से MSP पर शुरू होगी मक्का की खरीद, इन डॉक्यूमेंट के बिना नहीं मिलेगा फायदा
यूपी में 15 जून से MSP पर शुरू होगी मक्का की खरीद, इन डॉक्यूमेंट के बिना नहीं मिलेगा फायदा
Embed widget