एक्सप्लोरर

कश्मीर में पहली बार कमल खिलाने की कोशिश में BJP, पीडीपी के इस नेता से बढ़ी नजदीकियां

Lok Sabha Election: पीडीपी नेता मुजफ्फर बेग पिछले हफ्ते जम्मू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक रैली में भाग लिया. वह हाल ही में पीपल्स कॉन्फ्रेंस से पीडीपी में शामिल हुए थे.

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में 400 सीटे जीतने का लक्ष्य रखा है. इस टारगेट को हासिल करने के लिए पार्टी जी तोड़ मेहनत कर रही है. साथ ही बीजेपी इस बार मुस्लिम बहुल कश्मीर में भी अपना खाता खोलने की कोशिश कर रही है. यह ही कारण है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में भाषाई पहाड़ी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने का फैसला किया है.

इस फैसले ने पूर्ववर्ती राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री मुजफ्फर बेग के राजनीतिक करियर को एक नया जीवन दिया है. पार्टी ने यह भी खुलासा किया है यह कश्मीर में अपनी पहली लोकसभा सीट जीतने के लिए पार्टी के प्रयास और रणनीति का हिस्सा है. गौरतलब है कि केंद्र शासित प्रदेश की उधमपुर और जम्मू लोकसभा सीटें फिलहाल बीजेपी के पास हैं.

पीएम मोदी की रैली में शामिल हुए बेग
पिछले महीने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) में लौटने वाले मुजफ्फर बेग ने पिछले हफ्ते जम्मू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक रैली में भाग लेकर सबको हैरान कर दिया और कहा कि वह पीडीपी का हिस्सा नहीं हैं. पीडीपी के संस्थापक सदस्य का यह कदम इसलिए भी चौंकाने वाला है, क्योंकि उनको मुफ्ती मोहम्मद सईद नौवीं बरसी पर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के साथ देखा गया था. उस समय, बेग ने कहा कि उन्होंने पीडीपी नहीं छोड़ी है, बल्कि वह एक्टिव नहीं हैं.

पीपल्स कॉन्फ्रेंस ने किया था सस्पेंड
इससे पहले 2021 में बेग सज्जाद लोन की पीपल्स कॉन्फ्रेंस में शामिल हो गए थे. हालांकि, वह पार्टी में लंबे समय तक नहीं रहे और पीपल्स कॉन्फ्रेंस ने उन्हें निष्कासित कर दिया था. माना जा रहा है कि केंद्र की ओर से पहाड़ियों को एसटी का दर्जा मिलने से बेग फायदा होगा. 

हिंदू और पहाड़ी वोटों को एकजुट करने की कोशिश
वहीं, केंद्र में सत्तारूढ़ दल कश्मीर में पहाड़ी समुदाय का समर्थन चाहता है, क्योंकि इस समुदाय का पुंछ और राजौरी में काफी प्रभाव है. इसके अलावा, बारामूला संसदीय सीट पर भी बड़ी संख्या में पहाड़ी आबादी है. पहाड़ियों को एससटी का दर्जा देकर बीजेपी कश्मीर में हिंदू और पहाड़ी वोटों को एकजुट करके यहां  लोकसभा सीट जीतने की उम्मीद कर रही है. अगर वह इसमें सफल हो जाती है तो यह उसके लिए बहुत बहुत अहम होगा.  

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election: बंगाल का ये सर्वे देख ममता बनर्जी को लग सकता है झटका, 2019 का रिकॉर्ड तोड़ती दिख रही BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget