एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: राज्य में लॉकडाउन लगने की हुई शुरूआत, विदर्भ बना कोरोना मरीजों का नया सेंटर

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के 5 जिलों में दोबारा से लॉकडाउन लगा दिया गया है. इन पांच जिलों में वीकेंड लॉकडाउन लगाया जाएगा. वहीं, लोगों से नियमों का पालन करने की भी अपील की गई है.

महाराष्ट्र में नागपुर समेत विदर्भ के 5 जिलों में दो दिनों का वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया गया है. ये जिले हैं अमरावती, वुलढाना, यवतमाल, वासिम , अकोला. विदर्भ के इन जिलों में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन घोषित किया गया है. जिला प्रशासन ने बाजार की सभी दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट और सभी सरकारी दफ्तर दो दिनों तक बंद रहेंगे. प्रशासन ने सिर्फ अत्यावश्यक सामानों की दुकानों को खुले रखने की इजाजत दी है . मतलब दूध, सब्जी, पेट्रोल पंप और मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे. शहर के सभी शापिंग मॉल को भी बंद रहने के आदेश दिये गए हैं ताकि लोगों की भीड़ को इकट्ठा होने से रोका जा सके.

शहर के लोगों को बेवजह घर से बाहर न आने के लिए भी आवाहन किया गया है. अगर कोई घर से बाहर आता है तो उसे सही वजह बतानी पड़ सकती है. नागपुर में आज लॉकडाउन के दौरान नागपुर के महापौर दयाशंकर तिवारी शहर का दौरा करते नजर आए और लोगों को सुरक्षित रहने और कोरोना के प्रभाव को रोकने के लिये दो दिन के इस लॉकडाउन में लोगों को घर में रहने की अपील की. हम आपको बता दें कि विदर्भ में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है अमरावती. 5 दिनों के अंदर इस जिले में  4061 नए कोरोना के मरीज पाये गये हैं और 32 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. वहीं, बीते शुक्रवार को नागपुर में कोरोना के 1074 कोरोना के मरीज पाए गए हैं.

लातूर जिले में हुई जनता कर्फ्यू की घोषणा 

महाराष्ट्र में मराठवाड़ा के लातूर जिले में भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जनता कर्फ्यू की घोषणा की गयी है. फिलहाल महाराष्ट्र के 32 जिलों में से ज्यादातर जिलों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं. मुंबई में भी कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है. एक सप्ताह पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से अपील की थी कि लोग भीड़ करने से बचे, मास्क लगाएं, कोरोना से सुरक्षित रहने के सभी उपाय करें. वर्ना कोरोना के मामले बढ़ते हैं तो फिर लॉकडाउन के लिये भी तैयार रहें.

कोरोना के मामलों में अब तक नहीं आई कमी 

मुख्यमंत्री के इस अपील को एक हफ्ते बीत चुके हैं लेकिन कोरोना के मामलों में कोई कमी नहीं हुई. बल्कि महाराष्ट्र के कुछ जिलों में लॉकडाउन की शुरूआत भी हो चुकी है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए क्या पूरे महाराष्ट्र में लॉकडाउन लग सकता है, आज का सबसे बड़ा यही सवाल है.

यह भी पढ़ें

गृह मंत्री अमित शाह 2-3 मार्च को फिर से बंगाल का करेंगे दौरा, लगातार दो दिन 2 रोड शो

17 साल से पत्रकारिता, बैग फिल्म्स,स्टार न्यूज़ फिर एबीपी न्यूज़ के क्राइम शो रेड अलर्ट , शूट आउट का प्रोड्यूसर रहा, मुंबई लाइव डेली न्यूज़ शो का प्रोड्यूसर रहा, तमाम स्टिंग ऑपेरशन किये और सनसनी क्राइम शो टीम के साथ इन्वेस्टिगेटिव न्यूज़ का हिस्सा रहा। कई सालों से मुम्बई में abp न्यूज़ के साथ जनरल न्यूज़ के लिए रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
UP के अलीगढ़ निवासी अमन की पैदलयात्रा पहुंची आदिलाबाद, CM विजय से मिलने के तमिलनाडु जा रहा युवक
UP के अलीगढ़ निवासी अमन की पैदलयात्रा पहुंची आदिलाबाद, CM विजय से मिलने के तमिलनाडु जा रहा युवक

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget