एक्सप्लोरर

सरकार जाने से बौखलाए आरजेडी समर्थकों ने छपरा में डीएम-एसपी पर हमला किया

नीतीश के इस्तीफे और शपथ ग्रहण के बाद लालू यादव ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि नीतीश ने बीजेपी के साथ जाकर सुसाइड कर लिया है. नीतीश ने हमारे लड़के को परेशान किया.

नई दिल्ली: नीतीश कुमार ने अपने इस्तीफे के 15 घंटे के भीतर एक बार फिर सीएम पद की शपथ ले ली है. लालू ने जहां नीतीश को छल करने वाला बताया है वहीं नीतीश ने अपने फैसले का बचाव किया है. राहुल गांधी ने नीतीश कुमार को धोखा देने वाला कहा है. पीएम मोदी ने नीतीश को सीएम बनने पर बधाई दी.

LIVE UPDATE:

  • बिहार में नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ सरकार बनाने के बाद आरजेडी समर्थन बेहद गुस्से में हैं. इसी का नतीजा है कि आज छपरा में लालू समर्थकों ने डीएम एसपी पर हमला कर दिया. नीतीश के खिलाफ लालू समर्थकों ने तेजस्वी के कहने पर रोड जाम किया था. छह घंटे तक रोड जाम होने की वजह से पटना और हाजीपुर का छपरा से संपर्क ठप पड़ा था. डीएम एसपी मौके पर पहुंचे तो उनपर ही हमला कर दिया गया.
  • जेडीयू के महासचिव अरुण श्रीवास्तव ने बड़ा बयान दिया है. अरुण श्रीवास्तव ने कहा, ''शरद यादव नीतीश कुमार के फैसले से चिंतित हैं. शरद यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार ने बिना विचार-विमर्श के ये फैसला किया है. शरद यादव ने इसे नीतीश कुमार का निजी फैसला बताया है. शरद यादव एक दो दिन में बाकी नेताओं के साथ मिलकर बातचीत करेंगे फिर आगे का फैसला लेंगे.''
  • बिहार में बीजेपी के साथ गठबंधन के दौरान नजरअंदाजी से जेडीयू नेता शरद यादव नाराज हैं. बीजेपी की ओर से अरुण जेटली उन्हें मनाने के लिए उनके घर जाने वाले हैं. सूत्र बता रहे हैं कि मोदी सरकार में जेडीयू का मंत्री बनेगा और शरद य़ादव चाहते हैं कि उन्हें मंत्री बनाया जाए. इसमें पेंच ये है कि नीतीश और शरद यादव के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं.
  • लालू यादव की बेटी मीसा भारती और दामाद शैलेश को ईडी ने नोटिस भेजा है. दिल्ली के घिटोरिनी के फार्महाउस खरीद के मामले में ईडी ने दस्तावेज मांगे हैं. मीसा शैलेश ने ईडी से पूछताछ में दस्तावेज देने का वादा किया था लेकिन दस्तावेज दिए नहीं. मीसा के फार्म हाउस में ईडी और इनकम टैक्स ने छापा भी मारा था.
  • लालू ने कहा, "हमने 27 अगस्त को रैली बुलाई है. हम विपक्ष के सभी नेताओं को इकट्ठा कर रहे हैं. देश तानाशाही की ओर जा रहा है, इससे बचाना हमारी जिम्मेदारी है. नीतीश ने बीजेपी के साथ जाकर सुसाइड कर लिया है.''
  • लालू यादव ने कहा, ''नरेंद्र मोदी, भाजपा और संघ को बिहार से बहुत भय है. नीतीश ने कहा था कि संघमुक्त भारत बनाना है. लेकिन नोटबंदी, जीएसटी और राष्ट्रपति चुनाव सभी पर बीजेपी का साथ दिया. नीतीश ने देश की सेकुलर ताकतों की पीठ में छुरा घोंपा है.'' सरकार जाने से बौखलाए आरजेडी समर्थकों ने छपरा में डीएम-एसपी पर हमला किया
  • लालू यादव ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, "हमें कौन बाहर करेगा, जिसे बाहर जाना था वो चला गया. नीतीश और बीजेपी के बीच साठगांठ है, नीतीश ठीक आदमी नहीं है. बिहार के विकास का कोई काम नहीं हुआ. बिहार में शराब की होम डिलीवरी हो रही है.''
  • बिहार में लालू परिवार पर एक और संकट गहराया है. आईआरसीटीसी के रांची और पुरी के होटलों को लीज़ पर देने के मामले में लालू, राबड़ी और तेजस्वी समेत कई लोगों पर केस दर्ज किया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत’, सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर बोले केंद्रीय मंत्री
‘विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत’, सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर बोले केंद्रीय मंत्री
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget