एक्सप्लोरर

COVID-19: महाराष्ट्र में चार हजार तो दिल्ली में दो हजार से ज्यादा लोग संक्रमित, देखिए किन राज्यों में हैं सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस

देश में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. अब देश के कई राज्यों में 1000 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. आइए देखते हैं उन सभी राज्यों की लिस्ट जहां 1000 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अब देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 17 हजार के पार हो गई है. अब तक कोरोना से संक्रमित लोगों की तादाद 17656 है. वहीं देश में अब तक इस गंभीर वायरस को 2842 लोग मात देकर ठीक हो चुके हैं. हालांकि दुखद यह कि इस कोरोना वायरस ने अब तक 559 लोगों की जान ले ली है.

देश में ऐसे कई राज्य हैं जहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1000 के पार पहुंच गई है. राज्यों की बात करें तो सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं. यहां 4203 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं. वहीं राजधानी दिल्ली में भी आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. आइए जानते हैं किन राज्यों में संक्रमित मरीजों की संख्या एक हजार से ज्यादा है.

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 4203 लोग कोरोना संक्रमित हैं. इनमें से 507 लोग ठीक हो गए हैं जबकि 223 लोगों की महाराष्ट्र में अब तक जान चली गई है.

दिल्ली

राजधानी दिल्ली में भी संक्रमित मरीजों की संख्या 2000 से पार है. अभी 2003 लोग दिल्ली में कोरोना से संक्रमित हैं. इसमें 290 लोग ठीक हुए हैं जबकि 45 की मौत हो गई है.

गुजरात

गुजरात में पॉिटिव मरीजों के आंकड़े 1800 के पार हैं. राज्य में कुल 1851 लोग कोविड-19 पॉजिटिव हैं. इसमें से 106 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 67 लोगों की मौत हो गई है.

राजस्थान

राजस्थान में 1478 कोरोना संक्रमित मरीज हैं. इसमें 183 ठीक हुए हैं तो 14 की मौत हो गई है.

तमिलनाडु

तमिलनाडु भी उन राज्यों में है जहां मामले 1000 से उपर है. तमिलनाडु में 1477 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं. वहीं 411 ठीक हो चुके हैं. 15 की जान चली गई है.

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में कोरोना के कुल केस अब तक 1485 है. इसमें से 127 लोग ठीक हुए हैं तो वहीं 74 की जान चली गई है.

उत्तर प्रदेश

देश के सबसे बड़े सूबे में भी कोरोना मरीजों की संख्या 1000 के पार है. 1176 लोग यूपी में कोरोना संक्रमित हैं. इसमें से 129 लोग ठीक हो चुके हैं तो वहीं 17 की जान चली गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: CJP के तिरंगा मार्च पर रोक से हाई कोर्ट का इनकार, नुकसान के भरपाई की उठी मांग
Live: CJP के तिरंगा मार्च पर रोक से हाई कोर्ट का इनकार, नुकसान के भरपाई की उठी मांग
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अमेरिका ने आज से बढ़ा दी वीजा फीस, जानें भारतीयों पर क्या होगा इसका असर?
अमेरिका ने आज से बढ़ा दी वीजा फीस, जानें भारतीयों पर क्या होगा इसका असर?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget