एक्सप्लोरर

लेफ्ट दलों ने SIR और CEC के मुद्दे पर मांगा विजय का साथ, कहा- 'अन्याय के खिलाफ...'

तमिलनाडु के लेफ्ट दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को तत्काल पद से हटाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग सत्तारूढ़ दल के हाथों की ‘‘कठपुतली’’ बन गया है.

लेफ्ट पार्टियों ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान कथित अनियमितताओं को लेकर जवाबदेही तय करने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की है. लेफ्ट पार्टियों ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग केंद्र में सत्तारूढ़ दल के हाथों की कठपुतली बन गया है.

''लोकतंत्र की हत्या'' के विरोध में ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रदर्शन को संबोधित करते हुए CPM के तमिलनाडु प्रदेश सचिव पी. षणमुगम ने दिल्ली में इस मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्र और युवा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई की निंदा की और कहा कि विरोध प्रदर्शन करना संवैधानिक अधिकार है.

सत्तारूढ़ दल के हाथों की कठपुतली हैं CEC

उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदान के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वालों के खिलाफ पुलिस और अर्धसैनिक बलों की कार्रवाई की भी आलोचना की. पी षणमुगम ने CEC को तत्काल पद से हटाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग सत्तारूढ़ दल के हाथों की ‘‘कठपुतली’’ बन गया है. उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूचियों से 13.5 करोड़ मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं.

वंचितों को किया जा रहा परेशान

उन्होंने आरोप लगाया कि अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने की आड़ में मुस्लिमों और वंचित समुदायों समेत कुछ खास समूहों को मतदान के अधिकार से वंचित करने की सुनियोजित कोशिश की गई है.उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन और तमिलनाडु की जनता से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की.

विजय से किया आवाज उठाने का आग्रह

उन्होंने दिल्ली में छात्रों के समर्थन में एकजुटता दिखाने और ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के लोकतांत्रिक सिद्धांत की रक्षा के लिए पूरे राज्य में प्रदर्शन करने की वकालत की. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के तमिलनाडु प्रदेश सचिव एम. वीरपांडियन ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से इस ‘‘अन्याय’’ के खिलाफ आवाज उठाने का आग्रह किया.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तमिल लोगों के प्रतिनिधि हैं और उनके पास बदलाव के लिए आवाज उठाने की पर्याप्त ताकत है.उन्होंने राजनीतिक कार्रवाई की जरूरत पर जोर देते हुए महात्मा गांधी, डॉ. बी. आर. आंबेडकर और जवाहरलाल नेहरू जैसे नेताओं के योगदान का उल्लेख किया, जिन्होंने इन बुनियादी लोकतांत्रिक मूल्यों को स्थापित करने में भूमिका निभाई.

धर्मेंद्र बैरागी हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में हिन्दी डिजिटल पत्रकारिता पर  शोध कर रहे हैं. इनके रुचि के विषय साहित्य, राजनीति एवं खेल आदि है. वर्तमान में एबीपी न्यूज में इंटर्न के रूप में कार्यरत हैं. संपर्क करें- dharmendradasbairagi13@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया इस्तीफा, एल मुरुगन ने मंत्री पद से दिया था त्यागपत्र
राष्ट्रपति ने स्वीकार किया इस्तीफा, एल मुरुगन ने मंत्री पद से दिया था त्यागपत्र
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'समस्या क्या है', दीपके के 'तिरंगा मार्च' से पहले एक्शन में दिल्ली पुलिस, HC का रोक से इनकार
'समस्या क्या है', दीपके के 'तिरंगा मार्च' से पहले एक्शन में दिल्ली पुलिस, HC का रोक से इनकार
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
Advertisement

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget