एक्सप्लोरर

Lakhimpur Kheri: संजय राउत का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ‘किसानों की हत्या हुई, लेकिन अभी तक कोई बयान नहीं दिया’

Lakhimpur Kheri: संजय राउत ने कहा- प्रियंका गांधी के साथ जो बर्ताव किया गया है, वह गलत है. किसानों की हत्या हुई है, लेकिन अब तक पीएम की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा और किसानों की मौत को लेकर शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. संजय राउत ने कहा है कि ये कोई राजनीति की बात नहीं है, लेकिन सरकार को यह बताना चाहिए कि किसानों को क्यों मारा. उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी को किसानों से प्यार है तो वह उसने बात करें.

पीएम मोदी को किसानों से प्यार है तो बात करें- संजय राउत

संजय राउत ने कहा, ‘’हरियाणा में किसानों पर हमला किया गया. उसके बाद लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या की गई. अगर आपको (पीएम मोदी) किसानों से प्यार है तो बात करें.’’ उन्होंने कहा, ‘’लखीमपुर खीरी में जो हुआ, उससे पूरी दुनिया को दुख हुआ है.’’

प्रियंका गांधी के साथ जो बर्ताव किया गया है, वह गलत- संजय राउत

संजय राउत ने कहा, ‘’कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ जो बर्ताव किया गया है, वह गलत है. आपका कांग्रेस से झगड़ा हो सकता है, लेकिन आप ऐसा कतई नहीं कर सकते. किसानों की हत्या हुई है, लेकिन अब तक पीएम की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया.’’

30 घंटों से ज्यादा से हिरासत में हैं प्रियंका गांधी

बता दें कि लखीमपुर खीरी की घटना के बाद लखीमपुर जा रही प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने 30 घंटों से ज्यादा सीतापुर में हिरासत में रखा है. प्रियंका गांधी ने आज ट्वीट करके कहा है, ‘’नरेंद्र मोदी जी आपकी सरकार ने बगैर किसी ऑर्डर और एफआईआर के मुझे हिरासत में रखा है. अन्नदाता को कुचल देने वाला व्यक्ति अब तक गिरफ़्तार नहीं हुआ. क्यों?’’

यह भी पढ़ें-

Akhilesh Yadav on PM Modi: लखनऊ में पीएम मोदी, अखिलेश का हमला- ये महोत्सव का समय नहीं है

Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी, मांगा कैबिनेट मंत्री अजय मिश्रा का इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शहनवाज हुसैन का तीखा वार
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शहनवाज हुसैन का तीखा वार
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
बेंगलुरु में CEC ज्ञानेश कुमार का 'मॉक अरेस्ट', SIR के मुद्दे पर सड़कों पर उतरा INDIA ब्लॉक, देखें वीडियो
बेंगलुरु में CEC ज्ञानेश कुमार का 'मॉक अरेस्ट', SIR के मुद्दे पर सड़कों पर उतरा INDIA ब्लॉक, देखें वीडियो

वीडियोज

तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह बोले, 'कहीं न कहीं...'
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया, क्या कहा?
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
Embed widget