मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
अनुष्का शर्मा ने मास कॉम की पढ़ाई की है. पटना यूनिवर्सिटी से इसी साल (2026) छात्रसंघ का चुनाव लड़ चुकी हैं. एबीवीपी से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार थीं. हालांकि जीत नहीं मिली थी.

यूट्यूबर मनीष कश्यप अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं. गुरुवार (05 नवंबर, 2026) को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए सार्वजनिक किया कि वे एक नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं और अब जिंदगी का हर सफर खूबसूरत होगा. अपने एक्स हैंडल से इस तरह की बातें लिखते हुए उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा की तस्वीर शेयर की है. यानी जल्द वे शादी कर सकते हैं.
इस बीच लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है कि आखिर मनीष कश्यप की होने वाली दुल्हनिया अनुष्का शर्मा कौन हैं? कहां से पढ़ी हैं? क्या करती हैं? इस तरह के सवाल लोगों के मन में घूम रहे हैं.
एबीवीपी से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार थीं अनुष्का
अनुष्का की बात की जाए तो वो पटना यूनिवर्सिटी से इसी साल (2026) छात्रसंघ का चुनाव लड़ चुकी हैं. वह ABVP समर्थित अध्यक्ष पद की उम्मीदवार थीं. हालांकि उन्हें जीत नहीं मिली थी. इस छात्रसंघ चुनाव में वो तीसरे स्थान पर रहीं थीं.
चुनाव के दौरान रोते हुए वायरल हुआ था वीडियो
पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव प्रचार के दौरान अनुष्का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत भी की थी. वीडियो पटना कॉलेज के हॉस्टल का था. वो कुछ लड़कों के सामने रो रही थीं. अनुष्का की शिकायत थी कि उनके कैरेक्टर पर लोग सवाल उठा रहे हैं. लड़कों ने तब कहा था कि हम लोगों के हॉस्टल का ही एक कैंडिडेट है जिसको हम लोग सपोर्ट कर रहे हैं तो आपको कैसे हम लोग मदद कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
अनुष्का के बारे में और बात करें तो उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन (पत्रकारिता) की पढ़ाई की है. पिता नहीं हैं. मां ने परवरिश की है. वे बिहार के औरंगाबाद की रहने वाली हैं. अनुष्का ने भी मनीष संग तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की हैं.
दूसरी ओर मनीष की बात की जाए तो वो बिहार के पश्चिम चंपारण से आते हैं. उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. यूट्यूबर हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाई है. हाल ही में वे 'राइज एंड फॉल सीजन-2' में गए थे जिसके बाद और भी चर्चा में आ गए. शो के दौरान मनीष की कायरा के साथ दोस्ती काफी चर्चा में रही.
यह भी पढ़ें- MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?






















