एक्सप्लोरर

Kumbh Mela 2025: महाकुंभ में मुस्लिम बैंड, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी बोले- वो हमारे भाई

Mahakumbh: महाकुंभ क्षेत्र में निरंजनी अखाड़े का छावनी प्रवेश हुआ, जिसमें गाजे-बाजे और संतों की झांकियां शामिल हुई. इस अवसर पर मुस्लिम बैंड "आजाद बैंड" ने अपनी भागीदारी दिखाई जो एकता का प्रतीक बनी.

Prayagraj Kumbh Mela 2025: प्रयागराज में संगम तट पर 13 जनवरी से सनातन धर्म और संस्कृति का महापर्व महाकुंभ आयोजित होने जा रहा है. इस महाकुंभ का सबसे बड़ा आकर्षण साधु-संन्यासियों के अखाड़ों का प्रवेश है जो मेला क्षेत्र में शुरू हो चुका है. ये आयोजन धर्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष अनुभव लेकर आता है. 

बीते दिन महाकुंभ क्षेत्र में निरंजनी अखाड़े का भव्य छावनी प्रवेश हुआ, जिसमें गाजे-बाजे, तलवारों और त्रिशूलों के साथ संतों की झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया. इस विशेष मौके पर एक और अद्वितीय घटना हुई, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. इस छावनी प्रवेश में शामिल हुआ एक मुस्लिम बैंड जिसका नाम है "आजाद बैंड".

मुस्लिम बैंड की महाकुंभ में भागीदारी

आजाद बैंड के प्रोपराइटर मोहम्मद इकबाल अहमद ने इस आयोजन में शामिल होने को अपने जीवन का एक विशेष अवसर माना. उन्होंने कहा कि उन्हें गंगा मईया का आशीर्वाद मिल रहा है और इस आयोजन में भाग लेने के लिए वह बेहद खुश हैं. महाकुंभ जैसे धार्मिक आयोजन में एक मुस्लिम बैंड का हिस्सा बनना, एकता और सद्भावना का प्रतीक है. खासकर जब देश में हिंदू-मुस्लिम के बीच मतभेद की चर्चाएं हो रही हैं.

इस पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने भी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि वह मानते हैं कि मुस्लिम हमारे भाई हैं और कट्टरपंथी ताकतों से बचने की जरूरत है. महंत रविंद्र पुरी ने इस आयोजन को एकता की मिसाल बताते हुए ये कहा कि धर्म और समाज के बीच भेदभाव को खत्म करने के लिए ऐसे आयोजनों की जरूरत है. महाकुंभ में इस बार के छावनी प्रवेश में कई बैंडों ने भाग लिया है, जिनमें से अधिकांश गैर-हिंदू समुदाय से हैं. इन बैंडों को श्रद्धा और खुले दिल से महाकुंभ में आमंत्रित किया गया है जो इस आयोजन की विविधता और एकता को प्रदर्शित करता है. 

ये भी पढ़ें: Tamil Nadu Assembly: राष्ट्रगान का अपमान देख गुस्से में आए राज्यपाल, बिना अभिभाषण के 3 मिनट में ही छोड़ दी विधानसभा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget