एक्सप्लोरर

Tamil Nadu Assembly: राष्ट्रगान का अपमान देख गुस्से में आए राज्यपाल, बिना अभिभाषण के 3 मिनट में ही छोड़ दी विधानसभा

RN Ravi: तमिलनाडु विधानसभा में राज्यपाल आर.एन. रवि बिना अभिभाषण दिए सदन छोड़कर चले गए. ये घटना उस समय हुई जब केवल "तमिल थाई वजथु" गाया गया, जबकि राष्ट्रगान की उपेक्षा की गई.

National Anthem Controversy: तमिलनाडु विधानसभा में एक अप्रत्याशित घटना घटी, जब राज्यपाल आर.एन. रवि विधानसभा में अभिभाषण के लिए पहुंचे, लेकिन राष्ट्रगान के अपमान पर उन्होंने विधानसभा छोड़ दी. ये घटना उस समय हुई जब केवल "तमिल थाई वजथु" गीत गाया गया और राष्ट्रगान को नजरअंदाज किया गया. इस कदम ने राजनीतिक हलकों में तूफान मचाया और राज्यपाल के नाराज होने की वजह बन गया.

राजभवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ट्वीट करते हुए लिखा कि तमिलनाडु विधानसभा में आज एक बार फिर से भारत के संविधान और राष्ट्रगान का अपमान किया गया. संविधान के तहत राष्ट्रगान गाना एक मौलिक कर्तव्य है और यह हर विधानसभा सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण से पहले और बाद में गाया जाता है. राज्यपाल ने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और विधानसभा अध्यक्ष से राष्ट्रगान गाने की अपील की, लेकिन उनके अनुरोध को ठुकरा दिया गया जिससे वह गहरे दुखी हुए और सदन छोड़ने का फैसला लिया.

संविधान और राष्ट्रगान के सम्मान पर बहस तेज

राज्यपाल आर.एन. रवि ने विधानसभा में 3 मिनट के अंदर ही सदन छोड़ दिया. उनका कहना था कि जब राष्ट्रगान को गाने की अनुमति नहीं दी गई तो उन्हें उस माहौल में रहना उचित नहीं लगा. उनके इस कदम ने विधानसभा सत्र को अचानक राजनीतिक विवाद में बदल दिया. राज्यपाल का ये विरोधाभासपूर्ण कदम तमिलनाडु की राजनीति में नए सवाल उठा रहा है और संविधान और राष्ट्रगान के सम्मान को लेकर गहरी बहस को जन्म दे रहा है.

राज्यपाल के फैसले पर राजनीति में प्रतिक्रिया तेज

राज्यपाल के इस फैसले पर राजनीति में तेज प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. जहां सत्ता पक्ष ने इसे एक सामान्य प्रोटोकॉल उल्लंघन बताया वहीं विपक्षी दलों ने इसे एक गंभीर और संवेदनशील मामला करार दिया है. इस घटना के बाद तमिलनाडु विधानसभा में संविधान और राष्ट्रगान के सम्मान को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है.

ये भी पढ़ें: HMPV Virus First Case In India: भारत में आ गया चीन का खतरनाक HMPV वायरस! दिल्ली-महाराष्ट्र समेत किन राज्यों पर खतरा, जानें एडवाइजरी

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget