एक्सप्लोरर

यूपीए सरकार में मंत्री रहीं कुमारी शैलजा को बनाया जा सकता है हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष

यूपीए सरकार में मंत्री रहीं और गांधी परिवार की करीबी कुमारी शैलजा को हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने की खबरें हैं. माना जा रहा है कि इसका कल एलान हो सकता है.

नई दिल्लीः यूपीए सरकार में मंत्री रहीं कुमारी शैलजा को हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है. बताया जा रहा है कि कल ये घोषणा हो सकती है. दरअसल हरियाणा में पार्टी के नेताओं का लम्बे समय से झगड़ा चल रहा था. प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर और भूपेन्द्र हुड्डा दोनों ही प्रदेश में पार्टी के लिए सरदर्द बने हुए थे. एक समय तो ऐसा भी आया कि हुड्डा समर्थकों ने अशोक तंवर की पिटाई कर दी थी जिसके बाद अशोक तंवर ने भूपेन्द्र हुड्डा और समर्थकों पर एससी , एसटी एक्ट के तहत मामला भी दर्ज करवाया था.

कुमारी शैलजा जो कि पार्टी का दलित चेहरा हैं और अम्बाला और सिरसा दोनों जगह से लोकसभा की सांसद रही हैं , साथ ही कांग्रेस पार्टी के नेता चौधरी दलवीर सिंह की बेटी हैं उन्हें अब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश में पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है. बता दें कि कुमारी शैलजा के पिता चौ दलबीर सिंह भी हरियाणा के अध्यक्ष रहे और केन्द्र मे कई बार मंत्री रहे हैं.

कुमारी शैलजा गांधी परिवार की बहुत नज़दीकी मानी जाती है. बहुत बार शैलजा को सोनिया गांधी के साथ हरियाणा से बाहर भी देखा गया है. कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि सोनिया गांधी के साथ एक महिला नेता हमेशा साथ यात्रा करती हैं पहले वो अम्बिका सोनी थी और अब कुमारी शैलजा हैं.

सूत्र ये भी बता रहे हैं कि भूपेन्द्र हुड्डा की मांग थी कि अशोक तंवर को हटाया जाए और अशोक तंवर चाहते थे कि राज्य की कमान भूपेन्द्र हुड्डा को ना मिले. ऐसे मे एक ऐसे चेहरे की ज़रूरत थी जो सबको साथ लेकर चल सके. अगर कल घोषणा हो जाती है तो कुमारी शैलजा पहली बार हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालेंगी.

पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये है कि वो कैसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा को समाहित करे लेकिन इस बदलाव ने ये संकेत तो दे ही दिये है कि ना ही भूपेन्द्र हुड्डा कांग्रेस छोड़ना चाहते है और ना ही कांग्रेस भूपेन्द्र को छोड़ना चाहती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ किया करार, क्या कुछ बदला गया?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ करार, क्या कुछ बदला गया?
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget