एक्सप्लोरर

Telangana Election 2023: तेलंगाना में BJP को झटका, इस नेता ने थामा KCR की पार्टी BRS का दामन

Telangana Election: कोठागुडेम जिले के बीजेपी अध्यक्ष कोनेरू सत्यनारायण उर्फ चिन्नी बीजेपी से अलग हो गए हैं. वह जल्द ही बीआरएस में शामिल होंगे.

Telangana Politics: तेंलगाना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को झटका लगा है. दरअसल, भद्राद्रि कोठागुडेम जिले के बीजेपी अध्यक्ष कोनेरू सत्यनारायण उर्फ चिन्नी ने मंगलवार (22 अगस्त) को पार्टी छोड़ दी है. वह जल्द ही भारत राष्ट्र समिति (BRS) में शामिल होंगे.  पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से और एमएलसी कविता से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें पार्टी में आमंत्रित किया. 

कोनेरू सत्यनारायण शुक्रवार या शनिवार को बीआरएस में शामिल हो सकते हैं. चिन्नी के पिता दिवंगत कोनेरू नागेश्वर राव तेलुगु देशम पार्टी संस्थापक एनटीआर के करीबी थे और उन्होंने तत्कालीन आंध्रप्रदेश में मंत्री के रूप में भी काम किया था.

बीजेपी ने किया सस्पेंड

इस बीच बीजेपी की स्टेट यूनिट ने पार्टी के नियमों का उल्लंघन करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में चिन्नी को निलंबित कर दिया है. मामले में भाजपा के राज्य महासचिव जी. प्रमेंदर रेड्डी ने कहा कि चिन्नी का निलंबन तुरंत प्रभाव से लागू होगा.

2014 में बीजेपी में हुए थे शामिल

उन्होंने बताया कि चिन्नी ने सोमवार देर रात हैदराबाद में मुख्यमंत्री से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद पार्टी ने यह कार्रवाई की है. चिन्नी ने 2014 में टीडीपी के उम्मीदवार के रूप में कोठागुडेम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था. वह 2017 में भाजपा में शामिल हो गए थे.

इस साल तेलंगाना में होने विधानसभा चुनाव

गौरतलब है कि चिन्नी ने बीजेपी से ऐसे समय में इस्तीफा दिया है जब राज्य में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. फिलहाल बीआरआस चुनाव की तौयारियों में जुटी है. सीएम केसीआर ने सोमवार (21 अगस्त) को विधानसभा चुनाव के लिए 119 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी. 

AIMIM के साथ चुनाव लडे़गी बीआरएस

चुनाव में बीआरएस असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमन (AIMIM) के साथ चुनाव लडे़गी.केसीआर ने लिस्ट जारी करते समय कहा था कि वह कामारेड्डी और गजवेल से चुनाव लड़ेगें. वह 16 अक्टूबर को पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे.

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: 'बीजेपी ने ईडी का डर दिखाकर बनाई सरकार, लेकिन...', मध्य प्रदेश में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget