एक्सप्लोरर

Kolkata Law College Case: तीन घंटे बंधक बनाकर यौन शोषण, मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि, 3 आरोपी गिरफ्तार | 10 बड़े अपडेट

कोलकाता के एक लॉ कॉलेज में पढ़ने वाली 24 साल की छात्रा के साथ कॉलेज के अंदर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में एक पूर्व छात्र और दो सीनियर छात्रों को गिरफ्तार किया है.

Kolkata Law College Case: कोलकाता के एक लॉ कॉलेज में पढ़ने वाली 24 साल की छात्रा के साथ कॉलेज के अंदर गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, इस वारदात को एक पूर्व छात्र और दो सीनियर छात्रों ने मिलकर अंजाम दिया. यह घटना 25 जून (बुधवार) की शाम को हुई.

पीड़िता ने बताया कि तीनों आरोपियों ने उसे गार्ड रूम में बंद कर रखा और करीब तीन घंटे तक शारीरिक शोषण किया. मेडिकल जांच में भी रेप की पुष्टि हुई है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

1. कसबा थाने के बाहर हुए प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप: इस घटना के बाद वामपंथी, बीजेपी, कांग्रेस और छात्र संगठनों ने कसबा थाने के बाहर प्रदर्शन किया. पुलिस से झड़प में कुछ लोग घायल हुए और कई को हिरासत में लिया गया. 

2. राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी लिया संज्ञान: इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है और कोलकाता पुलिस से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है. यह मामला अब राज्यभर में चिंता और गुस्से का कारण बन गया है. साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में हुई गैंगरेप की घटना ने पिछले साल अगस्त में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में इंटर्न के साथ हुए रेप और हत्या की दर्दनाक यादें ताजा कर दी हैं. वह घटना पूरे राज्य में राजनीतिक तूफान का कारण बनी थी और अब यह नया मामला फिर से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है. 

3. अलीपुर कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहा था मुख्य आरोपी: मुख्य आरोपी कॉलेज का पूर्व छात्र और अलीपुर कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाला आपराधिक वकील है. कॉलेज सूत्रों के अनुसार, वह हाल ही में 45 दिनों के कॉन्ट्रैक्ट पर स्टाफ के रूप में भी कॉलेज से जुड़ा हुआ था. दो अन्य आरोपी उसी कॉलेज के छात्र हैं और पीड़िता से सीनियर हैं.

4. आरोपी के तृणमूल कांग्रेस से जुड़े होने का दावा: कहा जा रहा है कि मुख्य आरोपी खुद को तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद का कॉलेज यूनिट अध्यक्ष और दक्षिण कोलकाता विंग का संगठन सचिव बताता है. उसकी कई तस्वीरें राज्य के बड़े टीएमसी नेताओं के साथ भी सामने आई हैं. हालांकि, टीएमसी ने उससे कोई संबंध होने से इनकार किया है और कहा है कि अगर वह दोषी पाया गया तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

5. पुलिस की शुरुआती जांच में हुआ बड़ा खुलासा: न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पीड़िता बुधवार दोपहर परीक्षा फॉर्म भरने कॉलेज आई थी, जहां आरोपियों ने उसे जानबूझकर रोका. फिर क्लास खत्म होने के बाद उसे गार्ड रूम में ले जाकर तीन घंटे से ज्यादा समय तक शारीरिक और मानसिक यातना दी. गार्ड रूम, स्टूडेंट्स यूनियन ऑफिस के ठीक पास में है.

6. मुख्य आरोपी ने पीड़िता पर बनाया शादी का दबाव: कसबा थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, मुख्य आरोपी ने पहले पीड़िता पर शादी का दबाव बनाया, जिसे उसने यह कहकर ठुकरा दिया कि वह पहले से ही एक रिश्ते में है. इसके बाद, तीनों आरोपियों ने मिलकर उसे जबरन कॉलेज के गार्ड रूम में घसीट कर ले गया, जहां मुख्य आरोपी ने रेप किया, जबकि दो अन्य आरोपी मौके पर मौजूद रहे और दरवाजे की निगरानी करते रहे.

7. पीड़िता ने दी ये बड़ी जानकारी: पीड़िता के मुताबिक, यह वाक्या शाम करीब 7:30 बजे शुरू हुई और रात 10:30 बजे तक चली. इस दौरान कॉलेज का मेन गेट बंद कर दिया गया और सुरक्षा गार्ड को कमरे के बाहर बैठा दिया गया.

8. पीड़िता को दी गई वीडियो वायरल करने की धमकी: एफआईआर के मुताबिक, सबसे गंभीर आरोप यह है कि रेप की पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई और पीड़िता को धमकी दी गई कि अगर उसने किसी को बताया तो वीडियो इंटरनेट पर डाल दिया जाएगा. साथ ही, उसके बॉयफ्रेंड को नुकसान पहुंचाने और उसके माता-पिता को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी गई.

9. पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे आरोपियों के फोन: पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वीडियो कहीं और तो नहीं भेजा गया.

10. पीड़िता के शरीर पर मिले चोटों के निशान: पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मेडिकल रिपोर्ट में जबरन शारीरिक संबंध और चोटों के संकेत मिले हैं, जिससे पीड़िता के बयान की पुष्टि होती है.

ये भी पढ़ें-

'मेरे पिता कहते थे कि मैं CJI बनूंगा, और आज...', मंच पर ही भावुक हो गए चीफ जस्टिस गवई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget