एक्सप्लोरर

'मेरे पिता कहते थे कि मैं CJI बनूंगा, और आज...', मंच पर ही भावुक हो गए चीफ जस्टिस गवई

सीजेआई गवई ने नागपुर में हुए एक समारोह में अपने संघर्षों को लेकर बात की. चीफ जस्टिस ने नम आंखों और भावुक आवाज में बताया कि कैसे उनके पिता के सपनों ने उनके जीवन को संवारा है.

देश के प्रधान न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई शुक्रवार को उस समय भावुक हो गए, जब वह उन्होंने खुद का अनुभव साझा किया और अपने माता-पिता के संघर्षों का जिक्र करते हुए एक ऐसी घटना को बताया, जो शायद ही कभी आम लोगों के सामने आ सकता था. प्रधान न्यायाधीश ने नम आंखों और भावुक आवाज में बताया कि कैसे उनके पिता के सपनों ने उनके जीवन को संवारा है.

न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई ने कहा, 'मैं वास्तुशास्त्री बनना चाहता था, लेकिन मेरे पिता के मेरे लिए कुछ और ही सपने थे. वह हमेशा चाहते थे कि मैं वकील बनूं, एक ऐसा सपना जो वह खुद पूरा नहीं कर सके.' न्यायमूर्ति गवई ने पिछले महीने भारत के 52वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. इसी के सम्मान में नागपुर जिला न्यायालय बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को वह संबोधित कर रहे थे.

स्वतंत्रता आंदोलन के समय गिरफ्तार हुए थे पिता 

CJI गवई अपने माता-पिता और उनके जीवन पर उनके प्रभाव के बारे में बात करते हुए कुछ समय के लिए भावुक हो गए. उन्होंने कहा, 'मेरे पिता ने खुद को अंबेडकर की सेवा में समर्पित कर दिया. वह खुद वकील बनना चाहते थे, लेकिन उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी, क्योंकि स्वतंत्रता आंदोलन का हिस्सा होने के कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.'

सीजेआई गवई ने कहा, 'हम संयुक्त परिवार में रहते थे, जिसमें कई बच्चे थे और सारी जिम्मेदारी मेरी मां और चाची पर थी. अपने पिता की इच्छा पूरी करने के लिए मैंने वास्तुशास्त्री बनने का अपना सपना छोड़ दिया.' न्यायमूर्ति गवई ने आगे कहा, 'बाद में जब उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के पद के लिए मेरे नाम की सिफारिश की गई, तो मेरे पिता ने कहा कि अगर तुम वकील बने रहोगे तो सिर्फ पैसे के पीछे भागोगे, लेकिन अगर तुम न्यायाधीश बनोगे तो अंबेडकर के बताए गए रास्ते पर चलोगे और समाज का भला करोगे.'

सपने को साकार होते देख नहीं पाए पिता 

न्यायमूर्ति गवई ने कहा कि उनके पिता भी चाहते थे कि उनका बेटा एक दिन भारत का प्रधान न्यायाधीश बने, लेकिन वह ऐसा होते देखने के लिए जीवित नहीं रहे. उन्होंने कहा, 'हमने उन्हें 2015 में खो दिया, लेकिन मुझे खुशी है कि मेरी मां अब भी हमारे बीच हैं.'

प्रधान न्यायाधीश को तुरंत ही यह एहसास हो गया कि दर्शक भी भावुक हो गए हैं और शायद माहौल को हल्का करने के लिए उन्होंने एक घटना को साझा किया. न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई ने बताया कि जब नागपुर जिला अदालत में अभिनेत्री हेमा मालिनी के खिलाफ चेक बाउंस का मामला दर्ज किया गया था और उन्हें व पूर्व मुख्य न्यायाधीश शरद बोबड़े को हेमा मालिनी की ओर से बतौर वकील पेश होना था.

हंसते हुए याद किया वो मंजर 

उन्होंने हंसते हुए कहा, 'उस दिन हेमा मालिनी की एक झलक पाने के लिए अदालत कक्ष में काफी भीड़ थी, लेकिन हम इस भीड़ के बीच उस पल का आनंद लेने से खुद को रोक नहीं सके.' सीजेआई गवई ने न्यायपालिका पर बात करते हुए कहा कि न्यायिक सक्रियता बनी रहेगी, लेकिन इसे न्यायिक दुस्साहस या न्यायिक आतंकवाद में नहीं बदला जा सकता.

उन्होंने कहा, 'भारतीय लोकतंत्र के तीनों अंगों- विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के लिए सीमाएं निर्धारित की गई हैं. तीनों अंगों को कानून और उसके प्रावधानों के अनुसार काम करना होगा. जब संसद कानून या नियम से परे जाती है, तो न्यायपालिका हस्तक्षेप कर सकती है. हालांकि, मैं हमेशा कहता हूं कि न्यायिक सक्रियता बनी रहेगी, लेकिन इसे न्यायिक दुस्साहस और न्यायिक आतंकवाद में बदलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
तनाव के बीच भारत आएंगे रहमान! उच्चायुक्त ने कहा- यादगार होगी यात्रा
ग्राहम स्टेंस हत्याकांड: SC से ओडिशा को फटकार, 'फैसला लीजिए नहीं तो...'
ग्राहम स्टेंस हत्याकांड: SC से ओडिशा को फटकार, 'फैसला लीजिए नहीं तो...'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget