एक्सप्लोरर

राज्यसभा चुनाव: यूपी ही नहीं झारखंड में भी BJP के सामने ये है चुनौती

दूसरी सीट के लिए बीजेपी को 4 वोट की जरूरत है. जबकि विपक्ष के पास 30 वोट हैं यानी जरूरत से 3 ज्यादा हैं. यानी यहां भी बिना जोड़ तोड़ के बीजेपी दूसरी सीट नहीं जीत पाएगी.

नई दिल्ली: कल यानी 23 मार्च को देश के 16 राज्यों की 58 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं. इनमें झारखंड की दो सीट के लिए भी चुनाव होने हैं. सत्ताधारी बीजेपी के उम्मीदवार की जीत को पक्की है लेकिन एक सीट के लिए पेंच फंस रहा है. अब इस सीट के लिए जोड़ तोड़ शुरू हो गई है.

यहां समझें झारखंड राज्यसभा चुनाव का गणित झारखंड में 2 सीट के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं. एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 27 वोट चाहिए. बीजेपी गठबंधन के पास पहले उम्मीदवार को जिताने के बाद 23 वोट हैं. यानी दूसरी सीट के लिए बीजेपी को 4 वोट की जरूरत है. जबकि विपक्ष के पास 30 वोट हैं यानी जरूरत से 3 ज्यादा हैं. यानी यहां भी बिना जोड़ तोड़ के बीजेपी दूसरी सीट नहीं जीत पाएगी.

कैसे होता है राज्यसभा का चुनाव, ये भी समझिए राज्यसभा संसद का उच्च सदन होता है, राज्यसभा राज्यों की परिषद है. यानी ये अप्रत्यक्ष रुप से जनता का प्रतिनिधित्व करती है. कोई भी बिल लोकसभा के साथ ही राज्यसभा में भी पास होना जरूरी है. राज्यसभा में बिल पास ना होने पर वो कानून नहीं बन पाता है.

राज्यसभा में कुल 233 सदस्य होते हैं जबकि राष्ट्रपति अधिकतम 12 सदस्य नॉमिनेट कर सकते हैं. इस तरह राज्यसभा में कुल 245 सदस्य होते हैं. राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल 6 साल का होता है. इनमें से हर 2 साल में एक तिहाई सदस्यों का कार्यकाल खत्म होता है, इसलिए उतनी सीटों के लिए चुनाव होते हैं.

राज्यसभा के चुनाव की प्रक्रिया लोकसभा और विधानसभा चुनावों से अलग है. राज्यसभा के चुनाव में लोकसभा चुनाव की तरह आम आदमी वोट नहीं करता है. जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि यानी सिर्फ विधायक वोट करते हैं. इस चुनाव में विधायक प्राथिमकता के आधार पर वोट करता है. यानी विधायक को बताना होता है कि उम्मीदवारों में पहली पसंद कौन है.

वोटिंग के लिए होगा खास तरह के पेन का इस्तेमाल राज्यसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने एक खास किस्म के पेन के इस्तेमाल का निर्देश दिया है. इस पेन को कर्नाटक के मैसूर में स्थित मैसूर पेंट्स एवं वर्निश लिमिटेड ने तैयार किया है. पेन का रंग ग्रे होगा जबकी स्याही का रंग बैंगनी होगा.

पेन यूज एंड थ्रो और नॉन रिफिलेबल प्रकृति का होगा. हर एक पेन के लिए विशिष्ट क्रम संख्या होगी. पेन पर काले रंग से भारत निर्वाचन आयोग का नाम और लोगो भी छपा होगा. पेन की निब सील होगी जिसे कोई खोल न सके. साल 2016 में हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में पेन की स्याही को लेकर विवाद हो गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
Lehra Do Tiranga March Live: CJP के तिरंगा मार्च पर रोक से हाई कोर्ट का इनकार, नुकसान के भरपाई की उठी मांग
Live: CJP के तिरंगा मार्च पर रोक से हाई कोर्ट का इनकार, नुकसान के भरपाई की उठी मांग
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget