एक्सप्लोरर

'आजकल लोग धार्मिक समारोह में बन रहे पुजारी', राम मंदिर को लेकर सीएम पिनराई विजयन का पीएम मोदी पर निशाना

Kerala News: केरल के सीएम पिनराई विजयन ने केंद्र सरकार पर भारत को एक धार्मिक राष्ट्र में बदलने का आरोप लगाया. उन्होंने अल्पसंख्यकों के लिए बनाई गई परियोजनाओं को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया.

Pinarayi Vijayan On PM Modi: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भारत को एक धार्मिक राष्ट्र में बदलने के कथित प्रयासों पर रविवार (18 फरवरी) को चिंता व्यक्त की. उन्होंने केंद्र में सत्ता में बैठे लोगों पर धार्मिक संस्थानों और सरकार के बीच की रेखाओं को धुंधला करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. सीएम विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र किए बिना कहा कि आजकल संवैधानिक पदों पर बैठे लोग धार्मिक समारोहों में पुजारी बन रहे हैं.

रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का किया जिक्र

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने हाल में अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का स्पष्ट रूप से जिक्र करते हुए यह बात कही, जिसमें पीएम मोदी यजमान थे. सीएम विजयन ने मलप्पुरम के करीपुर में 10वें मुजाहिद राज्य सम्मेलन के समापन सत्र के दौरान कहा, ‘‘भारत को एक धार्मिक राष्ट्र में बदलने का प्रयास किया जा रहा है. यह बहुत चिंताजनक है.’’

और क्या बोले सीएम पिनराई विजयन?

पिनराई विजयन ने केरल के भी कुछ नेताओं के इस तरह की घटनाओं को उचित ठहराने के प्रयासों पर चिंता व्यक्त की. सीएम विजयन ने कहा कि इस समय भारत में जो लोग सत्ता में हैं, वे धर्म और सरकार के बीच की रेखाओं को धुंधला करने का प्रयास कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने केंद्र पर अल्पसंख्यक समुदायों के लिए बनाई गई परियोजनाओं को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया.

इससे पहले केरल की पिनराई विजयन सरकार ने कहा कि वह राज्यभर में राशन की दुकानों पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के लोगों के साथ पीएम मोदी की तस्वीरों वाले साइनबोर्ड और फ्लेक्स-बैनर लगाने के केंद्र सरकार के निर्देश का पालन नहीं करेगी.

पिनराई विजयन ने कहा, ‘‘यह अभियान ऐसे समय में चलाया गया है जब (देश में) लोकसभा चुनाव नजदीक है और स्पष्ट है कि यह उनके (बीजेपी के) चुनाव अभियान का हिस्सा है. हम इसे इंगित करेंगे और केंद्र सरकार को सूचित करेंगे कि यह सही नहीं है और इसे लागू करना मुश्किल होगा."

ये भी पढ़ें: भारत के सबसे लोकप्रिय PM के खिताब पर फिर किया नरेंद्र मोदी ने कब्जा, सर्वे में अटल-इंदिरा-मनमोहन सब छूटे पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jantar Mantar Lathicharge: संसद मार्च के दौरान भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पत्थर भी चले, देखें वीडियो
संसद मार्च के दौरान भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पत्थर भी चले, देखें वीडियो
Abhijeet Dipke: सरकार से बातचीत के बीच अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन, ढाई दिन में खत्म की भूख हड़ताल
Abhijeet Dipke: सरकार से बातचीत के बीच अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन, ढाई दिन में खत्म की भूख हड़ताल
CJP Protest LIVE: धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के बीच अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के संसद मार्च के बीच अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे
CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंच धर्मेंद्र प्रधान, क्या पद से इस्तीफा देंगे शिक्षा मंत्री?
CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंच धर्मेंद्र प्रधान, क्या पद से इस्तीफा देंगे शिक्षा मंत्री?

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget