एक्सप्लोरर

प्रकाश जावड़ेकर का आरोप- देशद्रोही नारों का समर्थन करते हैं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

जावड़ेकर ने कहा कि यह अब साफ हो गया है कि जेएनयू में लगाये गये देशद्रोही नारों का केजरीवाल समर्थन करते है. केजरीवाल सरकार द्वारा इसकी मंजूरी नहीं दिये जाने के कारण अदालत में मुकदमा शुरु नहीं हो पाया है.

नई दिल्ली: पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर देशद्रोही नारों का समर्थन करने का आरोप लगाया. जावड़ेकर ने कहा कि इससे जुड़े एक मामले में अदालत के बार-बार कहे जाने के बावजूद मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं देने से साबित होता है कि केजरीवाल देशद्रोही नारे लगाने वालों का समर्थन करते हैं. जावड़ेकर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी के बतौर चुनाव प्रभारी, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के बाद कहा, ''दिल्ली के मुख्यमंत्री से अदालत बार-बार पूछ रही है कि आप देशद्रोही नारों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दें. लेकिन अब यही कहना पड़ेगा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं जो देशद्रोही नारों का समर्थन करते हैं.''

उल्लेखनीय है कि जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर विश्वविद्यालय परिसर में देशद्रोही नारे लगाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर आरोप पत्र दायर कर मुकदमा चलाने के लिये दिल्ली सरकार के गृह विभाग से अनुमति मांगी है. केजरीवाल सरकार द्वारा इसकी मंजूरी नहीं दिये जाने के कारण अदालत में मुकदमा शुरु नहीं हो पाया है.

जावड़ेकर ने कहा कि यह अब साफ हो गया है कि जेएनयू में लगाये गये देशद्रोही नारों का केजरीवाल समर्थन करते है. उन्होंने कहा कि अगर समर्थन नहीं करते होते तो वे मुकदमा चलाने की मंजूरी दे देते, लेकिन अदालत के बार-बार कहने पर भी उन्होंने मंजूरी इसलिये नहीं दी है कि वे मन से इन नारों का समर्थन करते हैं.

पर्यावरण मंत्री ने कहा, ''दिल्ली की जनता में इसे लेकर आक्रोश है. इस मामले में कौन दोषी है, यह तय करना अदालत का काम है, लेकिन अदालत में मुकदमा जाने ही नहीं देना, मुख्यमंत्री का पाप है और अब यह पर्दाफाश हो गया कि वे इन नारों का समर्थन करते हैं और हम इसकी तीखी भर्त्सना करते हैं.''

यह भी पढ़ें-

खादी पहनोगे और शराब छोड़ोगे तभी मिलेगा हरियाणा में कांग्रेस का टिकट

महाराष्ट्र: नासिक में बोले पीएम मोदी- ‘नई सरकार को 100 दिन हुए, इस शतक में धार भी है, रफ़्तार भी’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'गृहमंत्री सदन में आए', विपक्ष ने लगाए नारे, रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम संसद में रहते हैं'
LIVE: 'गृहमंत्री सदन में आए', विपक्ष ने लगाए नारे, रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम संसद में रहते हैं'
भावना कंठ, शिवानी सेहरावत अवनी चतुर्वेदी: वो जांबाज़ महिलाएं जिन्होंने लाखों लड़कियों को बड़े सपने देखने की हिम्मत दी
भावना कंठ, शिवानी सेहरावत अवनी चतुर्वेदी: वो जांबाज़ महिलाएं जिन्होंने लाखों लड़कियों को बड़े सपने देखने की हिम्मत दी
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
भागवत ने कहा 'Gen- Z पर अंधा भरोसा', प्रियंका बोलीं- उन्हें उनकी जरूरत नहीं

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget