एक्सप्लोरर

कश्मीर: आतंकी ने एनकाउंटर से पहले किया सरेंडर, चाचा ने शुक्रिया अदा करने के लिए सैन्य अफसर के छूए पैर

आपको बता दें कि आतंकी जहांगीर ने जब सरेंडर किया तो उस वक्त सेना का एक अधिकारी भी कहते सुना गया कि वे भी “यहां (कश्मीर घाटी) लाश बिछाकर खुश नहीं होते हैं.”

कश्मीर: आतंकग्रस्त कश्मीर घाटी में श्रीनगर से सटे बडगाम जिले के चदूरा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को जिंदा गिरफ्तार किया है. सेना की राष्ट्रीय राईफल्स (आरआर) के सैन्य अफसरों ने आतंकी को हालांकि घेर लिया था, लेकिन जब उसे सरेंडर करने का अवसर दिया तो उसने अपने चाचा की मौजूदगी में समर्पण कर दिया. अपने भतीजे को सही सलामत पाकर चाचा ने एनकाउंटर स्थल पर मौजूद पुलिस और सैन्य अफसरों को तहेदिल से शुक्रिया करते हुए उनके पैर छू लिए.

श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर के मुताबिक, पकड़े गए आतंकी की पहचान जहांगीर अहमद भट्ट के तौर पर हुई है, जो 13 अक्टूबर से चदूरा से लापता था. गायब होने से पहले वो चदूरा में एक दुकान चलाता था. सरेंडर करने के दौरान उसके पास से एक एके-47 भी बरामद हुई है. माना जा रहा है कि ये एके-47 उन दो राईफल्स में से एक है, जो 13 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक एसपीओ एसओजी कैंप से लेकर फरार हो गया था.

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को एक सूचना के आधार पर सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक साझा ऑपरेशन में जहांगीर को बडगाम में एक सेब के बागान में घेर लिया. अपनी नई सरेंडर पॉलिसी के तहत आरआर (राष्ट्रीय राईफल्स) के एक अधिकारी ने जहांगीर को सरेंडर करने का अवसर दिया तो कुछ ही देर में वो तैयार हो गया. इस दौरान सेना ने जहांगीर के चाचा को भी सेब के बागान में बुला लिया था.

जहांगीर के सरेंडर करते ही उसके चाचा ने उसे गले लगा लिया और वहां मौजूद सेना, सीआरपीएफ और पुलिस के अधिकारियों को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए एक अफसर के पांव भी छू लिए. इस दौरान जहांगीर बड़े आराम से एक सेब खाते हुए भी दिखा. ये सारा मंजर मोबाइल वीडियो में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

चिनार कोर के एक बड़े अधिकारी के मुताबिक, सेना कश्मीर घाटी में अपनी सरेंडर पॉलिसी को नए सिरे से शुरू करने की तैयारी कर रही है. इसके तहत सरेंडर करने वाले आतंकियों के लिए पुर्नवास योजना बनाई जा रही है. क्योंकि सरेंडर करने वाले आतंकी बड़ी जल्दी आतंकी संगठनों की आंखों में किरकरी बन जाते हैं और उनकी जान भी खतरे में पड़ जाती है. इसके लिए रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय के साथ मिलकर सेना एक खास प्लान बनाने जा रही है. लेकिन सूत्रों ने साफ किया कि ये सरेंडर पॉलिसी कश्मीर के उन युवाओं के लिए है, जो हाल फिलहाल में किसी आतंकी संगठन में शामिल हुए हैं. पाकिस्तान से आए आतंकियों के लिए ये पॉलिसी नहीं है.

आपको बता दें कि आतंकी जहांगीर ने जब सरेंडर किया तो उस वक्त सेना का एक अधिकारी भी कहते सुना गया कि वे भी “यहां (कश्मीर घाटी) लाश बिछाकर खुश नहीं होते हैं.”

यहां देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में आतंकी को पकड़ा, पानी पिलाया, परिवार से मिलवाया और फिर...   NEET 2020 Result: ओडिशा के शोएब आफताब ने 720 में से 720 अंक हासिल किए, ऐसी है टॉपर की सफलता की कहानी

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget