एक्सप्लोरर

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में आतंकी को पकड़ा, पानी पिलाया, परिवार से मिलवाया और फिर...

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के चदूरा इलाके में मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को पकड़ा और उसे परिवार वालों से मिलाया.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद एक आतंकी जहांगीर अहमद को गोली नहीं मारने की तसल्ली देते हुए पकड़ा और फिर उसे परिवार वालों से मिलवाया. सुरक्षाबलों की इस हमदर्दी को देख जहांगीर के चाचा ने जवानों के पैर छूए.

दरअसल, शुक्रवार की सुबह बडगाम के चदूरा इलाके में सुरक्षाबलों ने एक कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन शुरू किया. तलाशी के दौरान आतंकियों ने गोलीबारी की. फिर दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई. एक आतंकवादी अल्ताफ यहां से फरार होने में कामयाब रहा. अल्ताफ हाल ही में पुलिस की नौकरी छोड़कर आतंकी बना है.

चारों तरफ से घिर चुके एक आतंकी को सरेंडर करने के लिए सुरक्षाबलों ने कहा.  इस ऑपरेशन का वीडियो सामने आया है. जिसमें ऑपरेशन को लीड कर रहे जवान जहांगीर अहमद पर गोली नहीं चलाने के लिए कहते हैं. हाथ ऊपर किए हुए आतंकी सुरक्षाबलों की तरफ बढ़ता है. सुरक्षाबलों के जवान उसे गोली नहीं मारने की तसल्ली देते हैं. फिर उसे नीचे बैठा कर पानी पिलाते हैं. जहांगीर के पास एके 47 बरामद हुआ है.

सुरक्षाबलों के जवान जहांगीर को उसके परिवार के पास ले जाते हैं. यह परिवार वालों के लिए चौंकाने वाला था. जहांगीर के चाचा जवानों के पैर छूते हैं.

इस दौरान सुरक्षाबलों ने परिवार वालों से कहा कि बहुत नेक का काम किया है आपके लड़के ने. पहले की सारी गलती एसपी साहब ने गुजारिश की है कि माफ करें. लेकिन इसको आगे नहीं निकलने देना. तभी उसके चाचा कहते हैं आगे अगर यह (जहांगीर) निकलेगा तो मेरी लाश होगी यहां. जहांगरी कुछ दिन पहले ही आतंकी बना था.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिन दो एके-47 राइफल को लेकर एसपीओ अल्ताफ फरार हुआ था, उसमें से एक राइफल अल्ताफ के पास से मिली है.

देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?

वीडियोज

राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget