एक्सप्लोरर

'मुझे करते हैं मिस, 20वीं बार आया हूं', मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED के सामने पेश होने पर बोले कार्ति चिदंबरम

Karti Chidambaram: कांग्रेस सांसद ने कहा कि सीबीआई ने इस मामले को बंद कर दिया, लेकिन ईडी इसे फिर खोलना चाहती है. उन्होंने कहा कि ये मामला उनके पिता को निशाना बनाने के लिए दर्ज किया गया है.

Karti Chidambaram Money Laundering Case: कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम कथित चीनी वीजा मामले में ईडी के सामने पेश हुए. इस पेशी से पहले उन्होंने ईडी पर तंज कसते हुए कहा कि शायद ये लोग मुझे मिस करते हैं. उन्होंने कहा, "यह 20वीं बार है. मेरे खिलाफ तीन अलग-अलग कैटेगरी में केस हैं. पहली कैटेगरी को फर्जी कहा जाता है. दूसरी ज्यादा फर्जी और तीसरी सबसे ज्यादा फर्जी है. यह सबसे ज्यादा फर्जी मामला है, मुझे नहीं पता इसके पीछे कौन है, अवश्य ही कोई चीनी भूत होगा." 

मेरे वकील ने जवाब दाखिल किया- कार्ति चिदंबरम

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक कीर्ति चिदंबरम ने कहा कि सीबीआई ने इस मामले को बंद कर दिया है, लेकिन ईडी इसे फिर से इस केस को खोलकर पूछताछ करना चाहती है. मेरे वकील ने इस मामले में 100 पन्नों का जवाब दाखिल किया है, मैं उसे ही दोहराऊंगा. कीर्ति चिदंबरम पर आरोप है कि उन्होंने पंजाब में एक बिजली परियोजना का काम पूरा करने के लिए चीन के 263 नागरिकों को अवैध रूप से वीजा देने के लिए 50 लाख रुपये लिए थे.

प्रोजेक्ट वीजा को लेकर चिदंबरम पर आरोप

इससे पहले एक अधिकारी ने कहा था कि हाल ही में ईडी ने सीबीआई की ओर से दर्ज किए गए एफआईआर को संज्ञान में लेते हुए मनी लॉन्ड्रिंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था. एफआईआर में आरोप लगाया गया कि प्रोजेक्ट वीजा एक विशेष सुविधा थी, जिसे 2010 में बिजली और इस्पात क्षेत्र के लिए पेश किया गया था, जिसके लिए गृह मंत्री के रूप में पी चिदंबरम के कार्यकाल के दौरान विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन प्रोजेक्ट वीजा को फिर से जारी करने का कोई प्रावधान नहीं था.

बीते दिनों इस मामले को लेकर कार्ति चिदंबरम ने कहा था कि उनके खिलाफ उत्पीड़न और साजिश के तहत यह मामला दर्ज किया गया. उनके माध्यम से उनके पिता पी चिदंबरम को निशाना बनाने का प्रयास है.

ये भी पढ़ें: यूट्यूबर काम्या जानी की जगन्नाथ मंदिर में एंट्री पर धर्मेंद्र प्रधान बोले- 'किसी को भी ऐसा नहीं करना चाहिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget