एक्सप्लोरर

यूट्यूबर काम्या जानी की जगन्नाथ मंदिर में एंट्री पर धर्मेंद्र प्रधान बोले- 'किसी को भी ऐसा नहीं करना चाहिए...'

Kamiya Jani Controversy: यूट्यूबर कामिया जानी के ओडिशा स्‍थ‍ित श्री जगन्नाथ मंद‍िर में प्रवेश करने और महाप्रसाद को चखने का वीड‍ियो वायरल होने के बाद बढ़ा व‍िवाद गहराता जा रहा है.

Dharmendra Pradhan on YouTuber Kamiya Jani Row: देश की मशहूर सोशल मीड‍िया इन्‍फ्लुएंसर और यूट्यूबर कामिया जानी (Kamiya Jani) को लेकर ओडिशा में खड़ा हुआ विवाद फ‍िलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है. गोमांस की कथ‍ित समर्थक और इसके बढ़ावा देने वाली यूट्यूबर कामिया जानी के श्री जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश करने के दौरान सत्ताधारी बीजू जनता दल (BJD) के नेता वीके पांडियन से बातचीत के वायरल वीड‍ियो पर अब केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) की भी प्रत‍िक्र‍िया आयी है.  

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताब‍िक, 'बीफ' को बढ़ावा देने के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार (23 द‍िसंबर) को कहा कि किसी को ऐसे कृत्यों से बचना चाहिए, जो भक्तों की भावनाओं को आहत करते हों. बीजेडी नेता वीके पांडियन से बात करने के वायरल वीडियो पर बीजेपी ने भी कड़ी नाराजगी जताई है और उन पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं.   

'भगवान जगन्नाथ के भक्‍तों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचे' 

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा, "सनातन धर्म के अनुयायियों और सभी ओडिया लोगों के लिए भगवान श्री जगन्नाथ व‍िशेष महत्व रखते हैं. किसी को भी ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जिससे भगवान जगन्नाथ के भक्‍तों की भावनाओं को ठेस पहुंचे. उन्‍होंने यह भी कहा कि चाहे जाने-अनजाने, किसी को भी ओड़िया लोगों और हमारे पूज्य देवता के अनुयायियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए."

'ओड‍िशा बीजेपी ने की यूट्यूबर की ग‍िरफ्तारी की मांग' 

बीजेपी की ओडिशा यून‍िट ने शुक्रवार (22 द‍िसंबर) को व्यापक रूप से फॉलो किए जाने वाले ट्रेवल एंड फूड ब्लॉगर की गिरफ्तारी की मांग की है. और सवाल उठाया कि सत्तारूढ़ बीजेडी के एक नेता ने 'बीफ प्रमोटर' को प्रतिष्ठित मंदिर तक पहुंचने में कैसे मदद की. इस कथित प्रमोटर को 12वीं सदी के मंदिर में प्रवेश की अनुमति कैसे दी गई. 

'करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत'

ओडिशा बीजेपी के महासचिव जतिन मोहंती ने कथित तौर पर करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए आईपीसी की धारा 295 के तहत यूट्यूबर की गिरफ्तारी की मांग की है. 

इस पूरे मामले पर खड़ा हुआ ये व‍िवाद 

बीजेपी के मामला उठाने के बाद सामने आया है कि कामिया जानी ने बीजेडी नेता वीके पांडियन के साथ जगन्नाथ मंदिर में महाप्रसाद ग्रहण करने को लेकर एक वीडियो शूट किया था. ओडिशा बीजेपी महासचिव मोहंती के अनुसार पूर्व में कामिया जानी ने बीफ खाते हुए वीडियो पोस्ट किया था. जगन्नाथ मंदिर में गोमांस खाने वालों को एंट्री पूरी तरह प्रत‍िबंध‍ित है. इस के बाद आग्रह किया गया कि एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में उनके खिलाफ आईपीसी धारा के तहत मामला दर्ज किया जाए. अगर उनकी गिरफ्तार नहीं की जाती है, तो हम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. 

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में हिजाब बैन हटाने के बयान से पलटे सीएम सिद्धारमैया, बोले- 'अभी नहीं किया...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
तारिक रहमान की BNP या जमात-ए-इस्लामी... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
BNP या जमात... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 चुनाव की रेस...योगी या अखिलेश? | Akhilesh Vs Yogi | UP Election 2027
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | Trump Tariff | Parliament Session | SIR | Naravane Book | Congress
Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 30 से ज्यादा घरों को फूंका | Breaking
Parliament Session: 'तीन दिन का अल्टीमेटम दे', अविश्वास प्रस्ताव पर बोली TMC | OM Birla
Parliament Session: सदन में Rahul Gandhi को नहीं बोलने देने पर स्पीकर Om Birla की बढ़ी मुश्किलें ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
तारिक रहमान की BNP या जमात-ए-इस्लामी... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
BNP या जमात... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
The Manipur Diaries Teaser Out: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर रिलीज, 'द मणिपुर डायरीज' में दिखा ऐसा अंदाज
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर रिलीज, 'द मणिपुर डायरीज' में दिखा ऐसा अंदाज
कैसे हटाए जाते हैं लोकसभा स्पीकर? ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, आगे क्या होगा?
कैसे हटाए जाते हैं लोकसभा स्पीकर? ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, आगे क्या होगा?
छात्रों को बड़ी राहत, UP बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की तारीख बढ़ाकर 13 फरवरी
छात्रों को बड़ी राहत, UP बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की तारीख बढ़ाकर 13 फरवरी
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Embed widget