एक्सप्लोरर

Live Updates: येदियुरप्पा की मौजूदगी में बसवराज बोम्मई ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, कर्नाटक के 23वें सीएम बने

कर्नाटक में येदियुरुप्पा बीजेपी की मजबूरी हैं. लिंगायत समुदाय से आने वाले येदियुरुप्पा से किनारा करने का मतलब चुनावी दंगल में धोबीपछाड़ खाना है. 2013 में बीजेपी ये झेल चुकी है. 

Key Events
karnataka live updates, new cm basavaraj bommai to take oath today, karnataka swearing in ceremony Live Updates: येदियुरप्पा की मौजूदगी में बसवराज बोम्मई ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, कर्नाटक के 23वें सीएम बने
momoi

Background

कर्नाटक में बीएस यदुरप्पा की जगह नया बसवराज बोम्मई को नया सीएम चुन लिया गया है. ताजपोशी का एलान मंगलवार को हुआ. आज सुबह 11 बजे बसवराज बोम्मई सीएम पद की शपथ लेंगे.  CM के साथ 3 डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे, इनमें आर अशोका, गोविंद करजोल और श्रीरामुलु के नाम शामिल हैं. 

नए CM बसवराज बोम्मई को येदियुरुप्पा का शिष्य और बेहद चहेता माना जाता है. विधायक दल की बैठक में येदियुरुप्पा ने ही बोम्मई के नाम का प्रस्ताव रखा. बोम्मई को JDU से बीजेपी में लाने वाले येदियुरुप्पा ही माने जाते हैं. दरअसल कर्नाटक में येदियुरुप्पा बीजेपी की मजबूरी हैं. लिंगायत समुदाय से आने वाले येदियुरुप्पा से किनारा करने का मतलब चुनावी दंगल में धोबीपछाड़ खाना है. 2013 में बीजेपी ये झेल चुकी है. 

बसवराज बोम्मई अभी तक कर्नाटक के गृहमंत्री थे, अब मुख्यमंत्री बन गए हैं लेकिन राज अब भी येदियुरुप्पा का ही चलेगा. बता दें कि कर्नाटक में करीब 17% लिंगायत आबादी है, जिसका असर करीब 100 सीटों पर है. कर्नाटक में विधानसभा की कुल 224 सीटें हैं.

बीजेपी विधायक दल का नया नेता चुनने के लिये बैठक शहर के एक होटल में हुई और इस दौरान भाजपा संसदीय बोर्ड की तरफ से नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व जी किशन रेड्डी भी मौजूद थे. कर्नाटक प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील और राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि समेत कई अन्य नेता भी इस दौरान मौजूद थे. अपनी “बेदाग और गैर-विवादास्पद” छवि के लिये चर्चित बोम्मई को येदियुरप्पा का करीबी माना जाता है.

बोम्मई को बधाई देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि आप राज्य को राहत प्रदान करेंगे, जो समस्याओं के भंवर में फंस गया है. आपको सिंचाई के मामलों के बारे में जानकारी है. मुझे विश्वास है कि आप बांध निर्माण जैसे मुद्दों पर राज्य के साथ हो रहे अन्याय पर ध्यान देंगे.' कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने बोम्मई को बधाई देते हुए कहा: 'कांग्रेस पार्टी और राज्य को उम्मीद है कि अब ध्यान वापस शासन पर आएगा.'

11:00 AM (IST)  •  28 Jul 2021

बसवराज बोम्मई ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

11 बजते ही बसवराज बोम्मई ने मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ ली. उन्हें राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शपथ दिलवाई. शपथ ग्रहण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरुप्पा भी मौजूद रहे. इसके साथ ही बीजेपी के कई और बड़े केंद्रीय और राज्य के वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे.

10:39 AM (IST)  •  28 Jul 2021

राजभवन पहुंचे बसवराज बोम्मई

कर्नाटक के नामित सीएम बसवराज बोम्मई अपने शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे. निवर्तमान सीएम बीएस येदियुरप्पा भी मौजूद हैं. बोम्मई कर्नाटक में पद की शपथ लेने वाले 23वें मुख्यमंत्री होंगे, इससे पहले 22 में से केवल 3 ही अपना कार्यकाल पूरा कर पाए थे.

 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget