एक्सप्लोरर

BJP Leader Murder: कलबुर्गी में 24 घंटे के अंदर BJP के दूसरे नेता की हत्या, भाजपा नेताओं ने की प्रियांक खरगे की बर्खास्तगी की मांग

Murder in Kalaburagi: पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पुरानी रंजिश लग रही है. नेता के जिला BSNL सलाहकार समिति का सदस्य बनने के बाद दोस्त पार्टी के लिए ले गए थे. वहां उनकी हत्या हुई

BJP Leader Murder in Kalaburagi: कलबुर्गी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने शुक्रवार (1 मार्च) को इस बात की जानकारी दी. स्थानीय पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे सागानुर गांव में हुई. मरने वाले की पहचान कलबुर्गी सांसद उमेश जाधव के सहयोगी और समर्थक गिरीश बाबू चक्र के रूप में हुई है. चार दिन पहले ही उन्हें जिला बीएसएनएल सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था.

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरीश बाबू चक्र के तीन दोस्तों ने उन्हें जिला बीएसएनएल सलाहकार समिति का सदस्य बनने के बाद जश्न मनाने के लिए एक पार्टी में बुलाया था. पार्टी में सभी ने शराब पी रखी थी. इस दौरान पीड़ित के नशे में होने का फायदा उठाकर कुछ दोस्तों ने छुरी मारकर उनकी हत्या कर दी.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित

अलंद के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मोहम्मद शरीफ ने बताया कि गणगापुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. पहली नजर में हत्या की वजह पुरानी रंजिश लग रही है. पुलिस टीम को आरोपियों के बारे में पुख्ता जानकारी मिली है. जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा. इनकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं.

गुरुवार को एक और BJP नेता की हुई थी हत्या

पिछले 24 घंटों में कलबुर्गी में भाजपा सदस्य की हत्या का यह दूसरा मामला है. गुरुवार सुबह भाजपा नेता महंथप्पा सिद्धारमप्पा अलुरे (45) की आलंद शहर के सरसांबा गांव में कुछ हमलावरों ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी. हालांकि पुलिस ने इस वारदात में शामिल सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया था.

कांग्रेस के प्रभारी मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

इन सबके बीच भाजपा नेताओं पर हो रहे हमलों को लेकर स्थानीय बीजेपी नेताओं ने आक्रोश जताया है. उन्होंने कांग्रेस के स्थानीय विधायक प्रियांक खरगे पर हमला बोलते हुए कहा है कि जिले के प्रभारी मंत्री प्रियांक खरगे यहां बढ़ती हत्या और जबरन वसूली के मामलों पर रोक लगाने में विफल रहे हैं. जब से वह प्रभारी मंत्री बने हैं, कलबुर्गी में हत्याएं और जबरन वसूली के मामले बढ़ गए हैं. इन 10 महीनों में एक के बाद एक बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं की हत्या हो रही है. यहां बढ़ते अपराध के लिए प्रियांक खरगे ही जिम्मेदार हैं. उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की.

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु से 'सिंघम' को उतारने की तैयारी में BJP, पहली लिस्ट में हो सकता है ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: 'संसद मार्च से हमें कोई नहीं रोक सकता', अभिजीत दीपके की हुंकार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात
LIVE: 'संसद मार्च से हमें कोई नहीं रोक सकता', अभिजीत दीपके की हुंकार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात
Parliament Monsoon Season Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
सरकार ने की कॉकरोच जनता पार्टी से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
सरकार ने की CJP से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget