एक्सप्लोरर

सीएम की रेस में शामिल डीके शिवकुमार बोले, 'जब कांग्रेस के विधायक छोड़ कर गए तब भी...', दिल्ली पहुंचे सिद्धारमैया

Karnataka Election Result 2023: डीके शिवकुमार ने कहा कि आज मेरा जन्मदिन है, मैं अपने परिवार और गुरु से मिलूंगा. इसके बाद मैं दिल्ली के लिए निकल जाऊंगा. 

Karnataka Government Formation: कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कांग्रेस (Congress) में माथापच्चा जारी है. कांग्रेस नेता सिद्धारमैया (Siddaramaiah) पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं. इसी बीच सीएम की रेस में शामिल डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने सोमवार (15 मई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिद्धारमैया के बहुमत के दावे पर कहा कि मैं कोई संख्या का दावा नहीं करूंगा. जो कांग्रेस की संख्या है वही मेरी संख्या है.  

डीके ने ये भी कहा कि सभी विधायकों ने पार्टी आलाकमान पर फैसला छोड़ा है. जब कांग्रेस के विधायक छोड़कर गए तब भी मैंने उम्मीद नहीं छोड़ी. लड़कर कांग्रेस को इस मुकाम तक पहुंचाया. बीते पांच सालों में मेरे साथ क्या-क्या हुआ उसका खुलासा सही समय पर करूंगा. कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे और सिद्धारमैया को दिल्ली बुलाया है. मैं अपने परिवार और गुरु से मिलने के बाद दिल्ली के लिए निकल जाऊंगा. 

डीके शिवकुमार ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि हमने एक सिंगल लाइन रिजॉल्यूशन पास किया है. हमारे पास 135 विधायक हैं, सभी ने एक स्वर में मामला (मुख्यमंत्री नियुक्त करने का) पार्टी आलाकमान पर छोड़ा है. मेरा मकसद कांग्रेस पार्टी के जरिए कर्नाटक की सेवा करना है. शिवकुमार ने कहा कि मैं एक अकेला आदमी हूं, मैं एक बात में विश्वास करता हूं कि साहस वाला एक अकेला आदमी बहुमत बन जाता है. जब 2019 में हमारे सभी विधायकों ने पार्टी छोड़ दी थी, तो भी मैंने हार नहीं मानी थी. 

तीनों पर्यवेक्षक खरगे को सौंपेंगे रिपोर्ट 

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा के नतीजों में बहुमत हासिल किया है. शनिवार को जारी किए गए परिणामों में कांग्रेस ने 224 में से 135 सीटों पर जीत दर्ज की है. कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने को लेकर नवनिर्वाचित विधायकों की राय जानने के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे. जिन्होंने रविवार को विधायकों से बात की. अब तीनों पर्यवेक्षक जल्द ही पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे और ऐसे में पूरी निगाहें पार्टी आलाकमान पर टिक गई हैं.

ये भी पढ़ें- 

कर्नाटक में गुरुवार को हो सकती है सीएम पद की शपथ, डीके शिवकुमार या सिद्धारमैया में किसका पलड़ा है भारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: राहुल गांधी के SC पहुंचने पर वकील ने कहा- आहत हैं, CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता
Live: राहुल गांधी के SC पहुंचने पर वकील ने कहा- आहत हैं, CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता
लद्दाख के नेताओं और MEA के बीच निर्वाचित निकाय पर आज बातचीत, विशेष मॉडल पर बनेगी सहमति!
लद्दाख के नेताओं और MEA के बीच निर्वाचित निकाय पर आज बातचीत, विशेष मॉडल पर बनेगी सहमति!
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
Explained: इमरान खान को 'लीव इंडिया' नोटिस, क्या पुलिस के पास था अधिकार? जानिए OCI कार्ड के नियम
Explained: इमरान खान को 'लीव इंडिया' नोटिस, क्या पुलिस के पास था अधिकार? जानिए OCI कार्ड के नियम

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget