एक्सप्लोरर

कर्नाटक में गुरुवार को हो सकती है सीएम पद की शपथ, डीके शिवकुमार या सिद्धारमैया में किसका पलड़ा है भारी?

Karnataka Election Result 2023: कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर दिया है. अब पार्टी में सीएम के नाम को लेकर मंथन हो रहा है.

Karnataka Government Formation: कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस पर सस्पेंस बरकरार है. कर्नाटक में सीएम पद का शपथग्रहण गुरुवार (18 मई) को हो सकता है. पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे हैं. कांग्रेस सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि सिद्धारमैया का पलड़ा भारी है.

माना जा रहा कि सिद्धारमैया को ही ज्यादातर विधायकों ने समर्थन दिया होगा, लेकिन अगर डीके शिवकुमार को ज्यादा समर्थन मिला होगा तो फिर फैसला उनके हक में जा सकता है. कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व सोच रहा है कि मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा आज या कल तक करके गुरुवार को शपथ करा दी जाए. एक मुख्यमंत्री और एक ही उपमुख्यमंत्री के साथ 24-25 मंत्रियों को भी साथ में ही शपथ दिलाई जा सकती है. 

सिद्धारमैया को सीएम नहीं बनाने पर पड़ सकती है फूट

सूत्रों के मुताबिक डीके शिवकुमार के साथ कई और मसले हैं जिन्हें ध्यान में रखना पड़ रहा है. मुख्यमंत्री को किसी भी तरह के आरोपों से क्लीन होना चाहिए. सूत्रों का कहना है कि डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाता है तो भी पार्टी में फूट की गुंजाइश नहीं है, लेकिन सिद्धारमैया को नहीं बनाने से पार्टी में बड़ी नाराजगी जरूर देखने को मिल सकती है. 

दिल्ली के लिए रवाना हुए सिद्धारमैया 

कांग्रेस की ओर से नियुक्त तीन पर्यवेक्षक नवनिर्वाचित विधायकों से अलग-अलग बात कर सोमवार को दिल्ली लौट आए. वे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को रिपोर्ट सौंपेंगे. सिद्धारमैया दिल्ली के लिए रवाना हो गए, वहीं दूसरी ओर शिवकुमार का कहना है कि उन्हें दिल्ली आने का फोन नहीं आया है. नवनिर्वाचित विधायकों ने रविवार को सीएलपी की बैठक के दौरान अगले मुख्यमंत्री चुनने का फैसला मल्लिकार्जुन खरगे पर छोड़ दिया था. 

दिल्ली पहुंचने पर कर्नाटक के कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कल बैठक में दो प्रस्ताव पारित किए गए. एक धन्यवाद प्रस्ताव था और दूसरे प्रस्ताव से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अधिकृत किया गया कि वो अगले कांग्रेस विधायक दल के अगले नेता का चयन करें. पर्यवेक्षकों ने सभी से चर्चा की और वो अपनी रिपोर्ट आज रात तक मल्लिकार्जुन खरगे को देंगे. 

ये भी पढ़ें- 

Karnataka Election Results 2023: CM को लेकर उठापटक के बीच सिद्धारमैया का बड़ा दावा, कहा- कर्नाटक में अधिकतर विधायक मुझे मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget