एक्सप्लोरर

भारत और अमेरिका के बीच चल रहा ज्वाइंट एक्सरसाइज 'जोरावर युद्धभ्यास', जम्मू-कश्मीर राइफल्स ले रही हिस्सा

भारत और अमेरिका के बीच सालाना 'युद्धभ्यास' का 16वां सं‌स्करण थार राजस्थान में आयोजित किया जा रहा है. इस युद्धाभ्यास में भारतीय सेना की जम्मू-कश्मीर राइफल्स (जैकरिफ) हिस्सा ले रही है.

नई दिल्लीः एलएसी पर चीन से चल रहे डिसइंगेजमेंट के बीच राजस्थान के थार रेगिस्तान में भारत और अमेरिका के बीच चल रही ज्वाइंट एक्सरसाइज, को इस साल 'जोरावर युद्धभ्यास' का नाम दिया गया है. हालांकि, इस एक्सरसाइज का उद्देश्य काउंटर इंनसर्जेंसी और काउंटर ऑपरेशन के माहौल में अपने युद्ध-कौशल को और अधिक परिपक्व करना है, लेकिन इस युद्धभ्यास के जरिए दोनों देशों की सेनाएं दुनिया को दिखानी और बताना चाहती हैं कि साथ मिलकर किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं. एबीपी न्यूज की टीम भी इस एक्सरसाइज की कवरेज के लिए थार रेगिस्तान की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में मौजूद है.

जम्मू-कश्मीर राइफल्स ले रही हिस्सा

दरअसल, भारत और अमेरिका के बीच ये युद्धभ्यास, जम्मू कश्मीर के डोगरा राज्य के कमांडर, जनरल जोरावर सिंह के नाम पर रखी गई है. जिन्होनें 19वीं सदी में पहली बार चीन पर आक्रमण कर अपनी पताका फहराई थी (पहला और आखिरी मौका था, जब किसी भारतीय ने चीन में अपनी विजय पताका फहराई थी). राजस्थान में चल रही इस एक्सरसाइज (8-21 फरवरी) में भारतीय सेना की जम्मू-कश्मीर राइफल्स (जैकरिफ) हिस्सा ले रही है. अमेरिका की 1-2 एससीबीटी (स्ट्राइकर ब्रिगेड कॉम्बेट टीम) हिस्सा ले रही है, जिसे घोस्ट-ब्रिगेड के नाम से भी जाना जाता है.

सालाना 'युद्धभ्यास' का 16वां सं‌स्करण 

दोनों देशों के बीच सालाना 'युद्धभ्यास' का ये 16वां सं‌स्करण है‌, इस ज्वाइंट एक्सरसाइज का नाम, 'युद्धभ्यास' ही है. भारत और अमेरिकी सेना इस युद्धभ्यास को संयुक्त राष्ट्र यानि यूएन के चार्टर के तहत कर रहे हैं. शुक्रवार को दोनों देशों की सेनाओं ने वैलिडेशन-एक्सरसाइज के तहत रोड ओपनिंग, मोबाइल व्हीकल चैक पोस्ट, एरिया डोमिनेशन पैट्रोल, फील्ड फायरिंग, कोर्डन एंड सर्च ऑपरेशन और एम्बुश लगाने का साझा किया.

पाकिस्तान सीमा से महज़ 100 किमी दूर महाजन फील्ड फायरिंग रेंज पर जब एबीपी न्यूज की टीम पहुंची तो वहां व्हीकल-आईडी के खतरे से निपटने की तैयारी की जा रही थी. दरअसल, महाजन रेंज को मिडिल-ईस्ट के एक देश में तब्दील कर दिया गया हैं, जहां तेल के कुओं और दूसरे स्रोतों के लिए गृहयुद्ध छिड़ा हुआ है. अलग-अलग उग्रवादी और विद्रोही संगठनों से निपटने के लिए भारत और अमेरिका का साझा ऑपरेशन चल रहा है, ताकि वॉर-टोर्न इस देश में शांति बहाली की जा सके.

दोनों देशों की सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल

इस दौरान रोड ओपिनिग और मोबाइल चेक पोस्ट ( नाका) लगाकर किसी भी तरह के संदिग्ध गतिविधि को रोकना और कार्रवाई करना है.‌ इसके लिए नाके पर सर्च ऑपरेशन को स्निफर डॉग्स की मदद से अंजाम दिया गया. एक संदिग्ध आतंकी ने भागने की कोशिश की तो उसे मार गिराया. इस पूरे ऑपेरशन के लिए रोड के दोनो तरफ बैक टीम भी मौजूद थी.

इस पूरे ऑपेरशन के दौरान भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल तो दिखता ही है साथ ही आतंक के खिलाफ दोनों अपने अनुभव को भी साझा करते हैं. खास बात ये है कि इस एक्सरसाइज के दौरान भारतीय सैनिकों के हाथों में वही ‌सिग-सोर राइफल्स दिखाई पड़ी, जो हाल ही में भारत ने अमेरिका से ली हैं. भारत ने दो खेप में करीब डेढ़ लाख ये सिग-सोर राइफल्स ली हैं.

आपको बता दें कि भारत और अमेरिका के बीच वर्ष 2016 में लेमेओ (लॉजिस्टिक मेमोरेंडम एक्सचेंज एग्रीमेंट), 2018 में कोमकासा और 2020 में बेका समझौते के बाद दोनों देशों के बीच मिलिट्री कॉपरेशन के बीच यह 16 वां युद्धभ्यास है. चीन के बीच चल रही तनातनी के दौरान भी अमेरिकी सेना ने विंटर-क्लोथिंग और खास टेंट को इन समझौते के तहत भारतीय सेना को मुहैया कराई थी.

इसे भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने महामारियों के खिलाफ लड़ाई में क्षेत्रीय ढांचा मजबूत करने के सुझाए नुस्खे, पाकिस्तान समेत सभी पड़ोसियों ने किया समर्थन

दिल्ली के शिक्षा निदेशक ने छात्रों से कहा- अगर जवाब नहीं आता तो परीक्षा में कुछ भी लिख दो, वीडियो हुआ वायरल

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सीजेपी नेता के अलावा हिरासत में लिए गए सभी रिहा, कल फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान
LIVE: सीजेपी नेता के अलावा हिरासत में लिए गए सभी रिहा, कल फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'आखिर किसे डर लग रहा, ज्ञानेश कुमार इतना प्रिय है', सिब्बल ने धारा 163 पर उठाए सवाल
'आखिर किसे डर लग रहा, ज्ञानेश कुमार इतना प्रिय है', सिब्बल ने धारा 163 पर उठाए सवाल

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget