एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने महामारियों के खिलाफ लड़ाई में क्षेत्रीय ढांचा मजबूत करने के सुझाए नुस्खे, पाकिस्तान समेत सभी पड़ोसियों ने किया समर्थन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी के नियंत्रण के साथ ही यह भी जरूरी है कि भविष्य में ऐसी चुनौतियों से मुकाबले का तंत्र मजबूत किया जाए.

नई दिल्लीः कोरोना महामारी से मुकाबले में प्रभावी नियंत्रण से लेकर तेज़ रफ़्तार टीकाकरण तक कई कारगर उपाय करने के साथ ही भारत ने अब भविष्य में ऐसे खतरों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय व्यवस्थाएं मजबूत करने के लिए पेशबंदी शुरू कर दी है. इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ोसी देशों के साथ चिकित्सा कर्मियों के लिए अलग वीजा और एयर एंबुलेंस आवाजाही के लिए प्रावधान बनाने पर जोर दिया. कोरोना महामारी की रोकथाम में बेस्ट प्रैक्टिसेज की साझेदारी के लिए भारत ने कार्यशाला आयोजित कर अपने सुझावों साझा किए .

प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण एशिया और हिन्द महासागर के पड़ोसी द्वीप देशों के बीच स्वास्थ्य इमरजेंसी के वक्त स्वस्थ्य कर्मियों की सुगम आवाजाही के लिए अलग वीज़ा समझौता किए जाने का सुझाव दिया. साथ ही नागरिक उड्डयन मंत्रालयों के बीच एम्बुलेंस उड़ानों की सुविधा के लिए बहुपक्षीय समझौते का भी प्रस्ताव रखा. इस बैठक में पाकिस्तान समेत भारत के पड़ोसी देश और मालदीव जैसे हिंद महासागर के निकटवर्ती द्वीप देश भी शामिल थे.

पीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक को संबोधित करते हुए पांच प्रस्ताव दिए. इसमें चिकित्सा कर्मियों के लिए अलग वीजा व्यवस्था और एयर एंबुलेंस नियम बनाने के साथ ही क्षेत्रीय स्तर पर कोरोना टीकाकरण संबंधी आंकडों की साझेदारी का आग्रह किया ताकि स्थानीय आबादी में इसके प्रभाव का बेहतर अध्ययन किया जा सके. इसके साथ ही पीएम ने दक्षिण एशिया में बीमारियों से मुकाबले के लिए प्रौद्योगिकी आधारित ढांचा बनाए जाने का भी सुझाव दिया भविष्य में रोगों से लड़ने की व्यवस्था को मजबूत किया जा सके.

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान समेत सभी देशों ने प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से दिए गए सुझावों का समर्थन किया. साथ ही इस बात को स्वीकार किया कि रोगों की रोकथाम के लिए क्षेत्रीय स्तर पर कार्यतंत्र की जरूरत है. पाकिस्तान के अलावा सभी देशों ने भारत की तरफ से कोरोना टीकों को लेकर मिल रही मदद पर पीएम का शुक्रिया भी अदा किया. ध्यान रहे कि भारत ने पाकिस्तान के अतिरिक्त अपने सभी पड़ोसियों को कोरोना के टीके मुहैया कराए हैं.

पाकिस्तान की तरफ से ऐसा कोई आग्रह भारत को अब तक नहीं मिला है. जबकि बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका, म्यांमार, भूटान, नेपाल, मालदीव जैसे पड़ोसी देशों समेत 25 मुल्कों को भारत ने अब तक कोरोना वैक्सीन मुहैया कराए हैं. जबकि 45 अन्य देशों को भी आने वाले दिनों में वैक्सीन भारत से भेजे जाने की तैयारी हो रही है.

ABP Shikhar Sammelan 2021: पश्चिम बंगाल में कितनी सीट जीतेगी बीजेपी? पढ़ें-अमित शाह का जवाब

स्थायी समिति की बैठक में राहुल गांधी के सवाल पर मचा हंगामा, समिति के अध्यक्ष जुएल ओरांव से हुई तीखी बहस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget