एक्सप्लोरर

झारखंड: बाबूलाल मरांडी और लालू यादव की पार्टी से गठबंधन नहीं करना चाहती कांग्रेस, ये है वजह

कांग्रेस नेताओं का मानना है कि जेवीएम और आरजेडी का वोट पार्टी के उम्मीदवारों को नहीं पड़ता है. हाल ही में कांग्रेस ने जेएमएम, आरजेडी और जेवीएम के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. नतीजे कांग्रेस के लिए फायदेमंद साबित नहीं हुए.

रांची: झारखंड के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, बाबूलाल मरांडी की जेवीएम (झारखंड विकास मोर्चा) और लालू प्रसाद यादव की आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) से गठबंधन नहीं करना चाहती है. दरअसल कांग्रेस को लगता है कि अगर वह जेएमएम, जेवीएम और आरजेडी के साथ चुनाव लड़ेगी तो सीट बंटवारे में उसके हिस्से विधानसभा की कुल 81 सीटों में से महज 25 सीटें ही आएंगी. ऐसे में कांग्रेस के रणनीतिकारों का मानना है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में जेएमएम और कांग्रेस के बीच समझौता होना चाहिए जिससे कि कांग्रेस लगभग 35- 40 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ सके.

कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि जेएमएम के साथ चुनाव लड़ने पर पार्टी के खाते में 40 सीटें आएंगी. 40 सीटों पर चुनाव लड़ने से कांग्रेस के संगठन को फायदा होगा. दूसरी बात कि आरजेडी और जेवीएम का वोट कांग्रेस के उम्मीदवारों को नहीं पड़ता है. हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस, जेएमएम (झारखंड मुक्ति मोर्चा), आरजेडी और जेवीएम ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. नतीजे कांग्रेस के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित नहीं हुए. कांग्रेस महज एक लोकसभा सीट ही जीत पाई.

झारखंड: बाबूलाल मरांडी और लालू यादव की पार्टी से गठबंधन नहीं करना चाहती कांग्रेस, ये है वजह

कांग्रेस की समस्या ये है कि अगर वो हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी को साथ रखती है तो दोनों ही अपने आप को चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करना चाहते हैं. कांग्रेस के पास पूरे झारखंड में कोई ऐसा चेहरा नहीं जिसे वो मुख्यमंत्री घोषित कर सके.

झारखंड: बाबूलाल मरांडी और लालू यादव की पार्टी से गठबंधन नहीं करना चाहती कांग्रेस, ये है वजह

ऐसे में कांग्रेस के सूत्र यह भी बता रहे हैं कि अगर सिर्फ हेमंत सोरेन और कांग्रेस का समझौता होता है तो हेमंत सोरेन खुद को मुख्यमंत्री के रूप में देख ही रहे हैं जो कि कांग्रेस को भी कम से कम सीटें देकर समेटना चाहेंगे. लेकिन कांग्रेस देर से ही सही हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने पर राजी हो सकती है क्योंकि जब लोकसभा चुनाव में समझौता हुआ था तो ज्यादा सीटें कांग्रेस ने ली थी. उस वक्त यही शर्त थी कि हेमंत सोरेन को विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया जाएगा.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget