एक्सप्लोरर

झारखंड: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- हेमंत सोरेन की सरकार दिशाहीन और अदूरदर्शी

झारखंड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि हेमंत सोरेन की सरकार दिशाहीन है.उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया है.

रांची: झारखंड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार पर दिशाहीन और अदूरदर्शी होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज के बारे में राज्य मंत्रिमंडल की बुधवार की बैठक में चर्चा तक नहीं की गई. प्रकाश ने एक बयान में आरोप लगाया कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार दिशाहीन एवं अदूरदर्शी है और उसके पास राज्य को आगे ले जाने की कोई दृष्टि नहीं है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया है. इसे साकार करने की दिशा में सकारात्मक प्रयास तेज हुए हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा करके ना सिर्फ गरीबों ,मजदूरों किसानों को तत्काल राहत पहुंचाई है बल्कि एक स्वावलंबी और आत्म निर्भर गांव बनाकर आत्मनिर्भर भारत बनाने की पहल की है.

लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की हुई बैठक में इस पैकेज के बारे में कोई चर्चा तक नहीं हुई. उन्होंने कहा कि इस पैकेज से लाभ उठाने की दिशा में राज्य सरकार की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है. योजनाओं को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की ही होती है. प्रकाश ने कहा कि यह अफसोस की बात है कि राज्य सरकार ने कैबिनेट में आत्म निर्भर झारखंड बनाने की दिशा में कोई चर्चा तक नहीं की.

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि राज्य सरकार अविलंब एक कार्य दल का गठन कर पैकेज को लेकर एक कार्य योजना तैयार करे ताकि इसका लाभ झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता को मिल सके.

ये भी पढ़ें-

उम्पुन तूफान के असर का जायजा लेने बंगाल-ओडिशा दौरे पर आज जाएंगे पीएम मोदी

दुनिया भर में कोरोना मरीजों की संख्या 52 लाख के पास, ब्राजील में बेहद तेजी से बढ़ रहे मरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
IRCTC New Website : अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget