एक्सप्लोरर

83 दिन बाद दिल्ली के बाहर जाएंगे पीएम मोदी, उम्पुन तूफान के असर का जायजा लेने के लिए बंगाल-ओडिशा दौरा आज

बता दें कि देश में लगे लॉकडाउन को 57 दिन हो गए हैं. इस बीच प्रधानमंत्री दिल्ली में ही रहे हैं. इन 57 दिनों में उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही देश के अंदर और अंतरराष्ट्रीय बैठकों में हिस्सा लिया. अब वो 57 दिन बाद दिल्ली से बाहर जाएंगे.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान उम्पुन से प्रभावित हुए इलाकों का दौरा करेंगे. पीएम अगर मौसम अनुकूल रहा तो बंगाल जा सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना संकट से निपटने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन लागू होने के बाद पहली बार दिल्ली से बाहर जाएंगे. प्रधानमंत्री आखिरी बार 83 दिन पहले 29 फरवरी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और चित्रकूट के दौरे पर गए थे.

बता दें कि देश में लगे लॉकडाउन को 57 दिन हो गए हैं. इस बीच प्रधानमंत्री दिल्ली में ही रहे हैं. इन 57 दिनों में उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही देश के अंदर और अंतरराष्ट्रीय बैठकों में हिस्सा लिया. अब वो 57 दिन बाद दिल्ली से बाहर जाएंगे.

पश्चिम बंगाल बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी आज सुबह 10.30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचेंगे और उसके बाद वह हेलीकॉप्टर से चक्रवात प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा करेंगे. एक-दो दिन में उड़ीसा के भी तूफानग्रस्त इलाको के हवाई दौरे का उनका कार्यक्रम बन सकता है.

बता दें कि पश्चिम बंगाल में सौ साल के अंतराल में आए इस भीषण चक्रवाती तूफान ने 72 लोगों की जान ले ली, मिट्टी के घरों को ताश के पत्तों की तरह उड़ा दिया, फसलों को नष्ट कर दिया और पेड़ों, बिजली के खंभों को भी उखाड़ फेंका है. इसने ओडिशा में भी भारी तबाही मचाई है जहां तटीय जिलों में विद्युत और दूरसंचार से जुड़ा आधारभूत ढांचा नष्ट हो गया है.

ओडिशा के अधिकारियों के आकलन के अनुसार, चक्रवात से लगभग 44.8 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद कहा, ‘‘अब तक हमें मिली खबरों के अनुसार, चक्रवात 'उम्पुन' के चलते 72 लोगों की मौत हुई है. दो जिले-उत्तर और दक्षिण 24 परगना पूरी तरह तबाह हो गए हैं. हमें उन जिलों का पुनर्निर्माण करना होगा. मैं केंद्र सरकार से आग्रह करूंगी कि वह राज्य को सभी सहायता उपलब्ध कराए.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget