एक्सप्लोरर

BJP के साथ गठबंधन पर JDS में बगावत, केरल के प्रदेश अध्यक्ष ने खारिज किया आलाकमान का फैसला, जानें क्या कहा? 

Lok Sabha Elections: जेडीएस ने सितंबर में NDA का हिस्सा बनने की घोषणा की थी, लेकिन इस फैसले को लेकर केरल में पार्टी की इकाई ने असहम​ति जताई है.

JDS-BJP Alliance: आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections-2024) से पहले जनता दल सेक्युलर (JDS) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने का ऐलान किया था, लेकिन जेडीएस में इसको लेकर कुछ फूट नजर आ रही है. राष्ट्रीय नेतृत्व के फैसले के खिलाफ जनता दल सेक्यूलर (जेडीएस) की केरल इकाई ने एनडीए में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया है. साथ ही शीर्ष नेतृत्व के फैसले को खारिज करते हुए वाम मोर्चे (Left Front) के साथ रहने की घोषणा की है. 
 
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जेडीएस की केरल राज्य समिति की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष मैथ्यू टी थॉमस (Mathew T Thomas) ने कहा कि आलाकमान ने किसी भी पार्टी मंच पर चर्चा के बिना इस तरह की घोषणा की है. पार्टी का सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चे के साथ 4 दशक पुराना जुड़ाव है और यह जारी रहेगा. 

बताते चलें कि एचडी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाली जेडीएस ने सितंबर में एनडीए का हिस्सा बनने की घोषणा की थी. देवेगौड़ा ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी के साथ गठबंधन करने का निर्णय लिया था, लेकिन इस फैसले को लेकर केरल राज्य इकाई ने असहम​ति जताई है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा को खारिज कर दिया है.

शीर्ष नेतृत्व के फैसले के पक्ष में नहीं है केरल इकाई  
पार्टी के राज्य इकाई प्रमुख थॉमस ने कहा राष्ट्रीय नेतृत्व ने किसी भी पार्टी मंच पर चर्चा किए बिना इस फैसले की घोषणा की जोकि उनको स्वीकार नहीं है. बीजेपी के साथ हाथ मिलाने की घोषणा संगठनात्मक नीति के खिलाफ थी. हमारी केरल इकाई इसके पक्ष में नहीं है. 

दूसरे राज्यों के घटक दलों से भी ली जाएगी सलाह
उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के फैसले पर सवाल खड़ा करते हुए यह भी कहा कि इस मामले को लेकर दूसरे राज्यों के घटक दलों से भी सलाह ली जाएगी. अभी विलय के बारे में नहीं सोच रहे हैं. इस बारे में फैसला बाद में लिया जाएगा.  

यह भी पढ़ें- BJP-JDS गठबंधन पर 'अपनों' ने ही खोला मोर्चा, फिर एचडी कुमारस्वामी ने क्यों कहा- सबने किया फैसले का समर्थन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget