एक्सप्लोरर

'हम लोग सत्ता के भूखे नहीं', जेडीएस चीफ देवगौड़ा ने बीजेपी संग गठबंधन पर क्यों कही ये बात?

JDS-NDA Alliance: जेडीएस ने एनडीए गठबंधन का हाथ थामने का फैसला किया है. अब जेडीएस चीफ एचडी देवगौड़ा ने अपने इस फैसले को लेकर अहम जानकारी दी है.

JDS-BJP Alliance: जनता दल (सेक्यूलर) ने पिछले शुक्रवार बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंध का दामन थाम लिया. इस तरह लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एनडीए को एक और नया साथी मिला है. वहीं, जेडीएस चीफ एचडी देवगौड़ा ने बुधवार को इस नए गठबंधन को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता की भूखी नहीं है. देवगौड़ा ने बताया कि उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को कर्नाटक की राजनीतिक स्थिति के बारे में विस्तार से बताया है. 

देवगौड़ा ने कहा, 'हम लोग सत्ता के भूखे नेता नहीं हैं. मैं पीएम मोदी से नहीं मिला हूं. लेकिन, मैंने पिछले 10 सालों में पहली बार गृह मंत्री अमित शाह के साथ इस पर चर्चा की. मैंने उन्हें कर्नाटक की राजनीतिक स्थिति के बारे में बताया.' जेडीएस चीफ का बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब उनकी पार्टी के भीतर इस नए गठबंधन को लेकर तनाव पैदा हो गया है. कुछ लोगों ने यहां तक कहा है कि पार्टी ने सत्ता पाने के लालच में बीजेपी के साथ गठबंधन करने का फैसला किया है.

पार्टी नेताओं संग की चर्चा, फिर लिया फैसला: देवगौड़ा

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कहा कि बीजेपी के साथ हाथ मिलाने से पहले उन्होंने पार्टी के विधायकों के साथ फायदे-नुकसान पर बात की थी. उन्होंने कहा था, 'फैसला लेने से पहले मैंने सभी 19 विधायकों और 8 एमएलसी के साथ चर्चा की और उनकी राय जानी. सभी ने कहा कि आपको बीजेपी के साथ समझौता करने के बारे में सोचना चाहिए.' इसके बाद ही बीजेपी के साथ जाने का फैसला किया गया है. जेडीएस के इस फैसले के साथ अब कर्नाटक की राजनीति दिलचस्प हो गई है.

कर्नाटक में एनडीए का नया साथी बनी जेडीएस

जेडीएस ने पिछले हफ्ते फैसला किया कि वह कर्नाटक में कांग्रेस का मुकाबला करने के लिए बीजेपी के साथ हाथ मिलाएगी. माना जा रहा है कि अगले महीने दशहरा के बाद बीजेपी और जेडीएस सीट बांटने के फॉर्मूले का ऐलान कर देंगे. बीजेपी का कहना है कि ये गठबंधन लोकसभा चुनाव में उसके जीतने की संभावना को बढ़ा देगा और एनडीए को मजबूत करेगा. हाल ही में कर्नाटक चुनाव में हार के बाद बीजेपी को कर्नाटक में मजबूत सहयोगी की जरूरत थी, जो उसे मिल गया है.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में JDS को लग सकता है बड़ा झटका, पार्टी के अल्पसंख्यक नेताओं ने की बैठक, किया ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget