एक्सप्लोरर

आतंकवादियों के निशाने पर फिर आया जम्मू! अखनूर में सेना की एंबुलेंस पर बरसाईं गोलियां

Terrorist Attack in Jammu: यह हमला सोमवार सुबह 7:25 बजे जोगवान में शिवसन मंदिर के पास बट्टल इलाके में हुआ. तीन से चार आतंकवादियों ने एंबुलेंस और दूसरे वाहनों पर 15-20 राउंड फायरिंग की है.

Terrorist Attack in Akhnoor: जम्मू से एक और आतंकी हमले की खबर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को जम्मू के अखनूर में सेना की एंबुलेंस पर आतंकवादियों ने फायरिंग की है. फायरिंग के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है.

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के अखनूर शहर के जोगवान इलाके में सोमवार सुबह सेना की एक एंबुलेंस जा रही थी. तभी आतंकवादियों के एक ग्रुप ने उस पर फायरिंग की. इस घटना के बाद पुलिस और सेना अलर्ट हो गई है और पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. 

15-20 राउंड फायरिंग की सूचना

बताया गया है कि यह हमला सोमवार (28 अक्टूबर 2024) सुबह 7:25 बजे जोगवान में शिवसन मंदिर के पास बट्टल इलाके में हुआ. तीन से चार आतंकवादियों ने एंबुलेंस और दूसरे वाहनों पर 15-20 राउंड फायरिंग की. हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

शुक्रवार को भी हुआ था आतंकी हमला

इससे पहले गुरुवार (24 अक्टूबर 2024) को पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र गुलमर्ग से 6 किलोमीटर दूर बोटा पथरी इलाके में सेना के एक वाहन पर आतंकवादियों की ओर से हमला किया गया था. तब आतंकियों की गोलीबारी में दो सैनिक और एक कूली की मौत हो गई थी, जबकि एक सैनिक और एक कूली के घायल होने की खबर है. शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने गुलमर्ग सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर और इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर तैनात किए थे. बारामुल्ला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहम्मद जैद मलिक ने बताया था कि बोटा पथरी हमले में हमें जो सबूत मिले, उनके अनुसार हमले में 3-4 आतंकवादी शामिल थे.

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों में हुई बढ़ोतरी

बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ महीनों में आतंकी हमले बढ़े हैं. पिछले हफ्ते सेंट्रल कश्मीर के गंदेरबल जिले के गगनगीर इलाके में जेड-मोड़ टनल कंस्ट्रक्शन साइट पर आतंकवादियों की ओर से गोलीबारी में छह बाहरी मजदूरों और एक स्थानीय डॉक्टर की मौत हो गई थी. इससे पहले 18 अक्टूबर को शोपियां जिले में बिहार के एक मजदूर की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

ये भी पढ़ें

'5 हजार शूटर तैयार, जेल में घुसकर मारूंगा', लॉरेंस बिश्नोई को किसने दी खुलेआम धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget