एक्सप्लोरर

देवेंद्र सिंह से शेर-ए-कश्मीर मेडल वापस लेगी कश्मीर पुलिस, बढ़ रहा है जांच का दायरा

जम्मू कश्मीर में आतंकियों के साथ सांठगांठ के आरोप में गिरफ्तार डीएसपी देवेंद्र सिंह से शेर-ए-कश्मीर मेडल वापस लिया जाएगा. इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं.

जम्मू कश्मीर में आतंकियों के साथ सांठगांठ के आरोप में गिरफ्तार डीएसपी देवेंद्र सिंह से शेर-ए-कश्मीर मेडल वापस लिया जाएगा. इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं. उन्हें उनकी वीरता और शौर्य के लिए ये पुलिस मेडल दिया गया था. लेकिन अब आतंकियों के साथ उनके जुड़े होने की बात सामने आ रही है जिसके बाग ये फैसला किया गया है. आपको बता दें कि देवेंद्र सिंह के घर जो छापेमारी की गई थी जिसमें सेना के करीब 15 मैप और 7.5 लाख रुपये भी बरामद हुए थे. अब सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या देवेंद्र ने आतंकियों तक कोई महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाई है?

Davinder Singh केस की जांच के लिए IG लेवल का अधिकारी कश्मीर भेजा जाएगा

इससे पहले जम्मू कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि एक स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम इस मामले की जांच कर रही है. जम्मू कश्मीर पुलिस ने दावा किया है कि अगर आतंकियों के साथ पकड़े गए डीएसपी के तार संसद हमले से जुड़ते हैं तो इस बात की भी जांच की जाएगी. पुलिस के मुताबिक आरोपी अफसर को फिलहाल निलंबित किया गया है और उसके निष्कासन की सिफारिश भी सरकार को की गयी है.

जम्मू कश्मीरः जानें- आतंकियों के साथ पकड़े गए डीएसपी देवेंद्र सिंह का काला कारनामा

पुलिस ने कहा कि आरोपी अफसर को जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा एक पुलिस मैडल पुलवामा पुलिस लाइन पर फिदायीन हमले के दौरान आतंकियों के खिलाफ की गयी कार्रवाई के लिए दिया गया था, जिसे वापस लेने की सिफारिश भी पुलिस करेगी. पुलिस ने साफ कहा कि अगर आरोपी अधिकारी ने पहले भी कोई गलती की है तो उसकी भी जांच होगी.

गौरतलब है कि डीएसपी देवेंद्र सिंह को कुछ दिन पहले आतंकियों के साथ गिरफ्तार किया गया था. उनकी कार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में पुलिस ने राजमार्ग पर रोक दिया था और उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस फिलहाल हर संभव जांच कर रही है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर आतंकियों के साथ देवेंद्र सिंह का क्या कनेक्शन है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: थिएटर के मंच से लेकर राजनीति के रण तक, फौजी पिता की बेटी और Gen-Z की आवाज, जानिए नेहा बोरा कौन
Explained: थिएटर के मंच से लेकर राजनीति के रण तक, फौजी पिता की बेटी और Gen-Z की आवाज, जानिए नेहा बोरा कौन
यूपी पुलिस की सुप्रीम कोर्ट ने की तारीफ, खेत में मेडिकल कॉलेज पर एक्शन, एडवाइजरी होगी जारी
यूपी पुलिस की सुप्रीम कोर्ट ने की तारीफ, खेत में मेडिकल कॉलेज पर एक्शन, एडवाइजरी होगी जारी
INDIA Bloc March Live: 'कपड़ों की तरह बदलते हैं CM, हार का कारण उसका नेतृत्व', BJP का कांग्रेस पर हमला
LIVE: 'कपड़ों की तरह बदलते हैं CM, हार का कारण उसका नेतृत्व', BJP का कांग्रेस पर हमला
SC ने कहा, 'बिहार SIR के दौरान नए फॉर्म-6 पर कोई फैसला नहीं दिया'
SC ने कहा, 'बिहार SIR के दौरान नए फॉर्म-6 पर कोई फैसला नहीं दिया'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget