एक्सप्लोरर

SC ने कहा, 'बिहार SIR के दौरान नए फॉर्म-6 पर कोई फैसला नहीं दिया'

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमने सिर्फ यही कहा था कि हमने फॉर्म 6 में किसी बदलाव को न तो मंजूर किया है, न नामंजूर किया है. बिहार SIR पर फैसला देते समय यह विषय हमारे सामने नहीं था.

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (12 अक्टूबर) को कहा कि उसने बिहार में एसआईआर से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान नए फॉर्म-6 पर कोई फैसला नहीं दिया था. चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ एसआईआर से संबंधित एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी.

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि 5 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया था कि उसने फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी थी. जस्टिस जोयमाल्या बागची ने उन्हें रोकते हुए कहा कि हमने सिर्फ यही कहा था कि हमने फॉर्म 6 में किसी बदलाव को न तो मंजूर किया है, न नामंजूर किया है. बिहार SIR पर फैसला देते समय यह विषय हमारे सामने नहीं था.

चीफ जस्टिस ने क्या कहा?

इसके बाद चीफ जस्टिस ने कहा, "हम अनुरोध करते हैं कि कृपया खबर बनाने के लिए हमारे कुछ शब्दों को मत उठाइए." सुप्रीम कोर्ट ने पांच अक्टूबर को एक अलग याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि उसने विभिन्न राज्यों में मतदाता सूचियों के एसआईआर के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव को मंजूरी नहीं दी है. 

इससे पहले चुनाव आयोग ने 26 सितंबर को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की थी, जिसमें संकेत दिया गया था कि सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में एसआईआर से संबंधित मई 2026 के फैसले में फॉर्म-6 के घोषणा-पत्र को बरकरार रखा था.

चुनाव आयोग पर विवाद

बता दें कि फॉर्म-6 वह आवेदन है, जिसके जरिये कोई व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने का अनुरोध करता है. 

विपक्षी दलों का आरोप है कि कई योग्य मतदाताओं को चुनाव आयोग ने वोटर नहीं बनने दिया. फॉर्म 6 में ऐसी शर्त लगाई गई, जिससे परेशानी हुई. विपक्षी पार्टियां इन दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आक्रामक है. आज भी इंडिया गठबंधन के नेता मार्च निकाल रहे हैं. ये मार्च दिल्ली के बाराखंबा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक जाएगा. 

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

फारूक अब्दुल्ला के PAK वाले विवादित बयान पर गिरिराज सिंह का रिएक्शन-'टुकड़े टुकड़े गैंग...'
फारूक अब्दुल्ला के PAK वाले विवादित बयान पर गिरिराज सिंह का रिएक्शन-'टुकड़े टुकड़े गैंग...'
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
'पुलिस उन्हें हिरासत में नहीं लेगी क्योंकि...', नेहा बोरा के खिलाफ नारेबाजी पर भड़के दीपके
'पुलिस उन्हें हिरासत में नहीं लेगी क्योंकि...', नेहा बोरा के खिलाफ नारेबाजी पर भड़के दीपके
नेहा बोरा का बड़ा आरोप- 'थाने के बाहर 50-60 गुंडे थे पुलिस उनको...'
नेहा बोरा का बड़ा आरोप- 'थाने के बाहर 50-60 गुंडे थे पुलिस उनको...'
Advertisement

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
RRR से 5-6 गुना ज्यादा बड़ी है 'वाराणसी', राजामौली ने बताया शूटिंग में कैसे बचाए 40 दिन
RRR से 5-6 गुना ज्यादा बड़ी है 'वाराणसी', राजामौली ने बताया शूटिंग में कैसे बचाए 40 दिन
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
कीपैड फोन में डिजिटल पेमेंट की एंट्री, Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट
कीपैड फोन में डिजिटल पेमेंट की एंट्री, Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट
प्रदर्शन के बीच जामिया का बड़ा फैसला, सभी कोर्स की पढ़ाई होगी ऑनलाइन 
प्रदर्शन के बीच जामिया का बड़ा फैसला, सभी कोर्स की पढ़ाई होगी ऑनलाइन 
Embed widget