एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: बडगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में जारी सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया है. गोलीबारी में एक आम नागरिक के घायल होने की खबर है. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल आतंकियों के खात्मे के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. इसी दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में जारी सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया है. गोलीबारी में एक आम नागरिक के घायल होने की खबर है. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल आतंकियों के खात्मे के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. इसी दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.

रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, "आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर राज्य पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने बडगाम के बीरवाह इलाके में अरीजल गांव में खोज अभियान चलाया." अधिकारी ने कहा कि खोज अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को पास आता देख एक घर में छिपा आतंकवादी भागने के इरादे से बाहर निकला और सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध गोलियां चलाने लगा जिसके परिणामस्वरूप एक महिला घायल हो गई. अधिकारी ने बताया, "सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में आतंकवादी मारा गया जिसकी पहचान और वह किस आतंकवादी समूह से जुड़ा है, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है. इस दौरान हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुए." घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां फिलहाल उसकी हालत स्थिर है. अधिकारी के अनुसार, इलाके को घेर कर तलाशी की जा रही है.

शनिवार को राजौरी जिले के सीमावर्ती गांवों में सुरक्षाबलों ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया था. एहतियातन इन क्षेत्रों में स्कूल बंद कर दिये गये हैं. शनिवार को ही जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया. पुलिस के मुताबिक, "शिस्तरगम गांव में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच में हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के रूप में हुई है."

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल और राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने आतंकवादियों के एक समूह के छिपे होने की सूचना के बाद शुक्रवार शाम को शिस्तरगम गांव को चारों ओर से घेर लिया. जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई और आतंकियों को शनिवार को मार गिराया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
CAPF अधिकारियों की याचिका पर SC का नोटिस, शीर्ष पदों पर IPS की नियुक्ति को चुनौती
CAPF अधिकारियों की याचिका पर SC का नोटिस, शीर्ष पदों पर IPS की नियुक्ति को चुनौती
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Embed widget