एक्सप्लोरर

जम्मू: कोरोना पर रोकथाम के लिए ग्रामीण इलाकों में टेस्टिंग तेज, सब डिविजन टास्क फोर्स घर-घर कर रही जांच

जम्मू में करोना से निपटने के लिए अब प्रशासन ने ग्रामीण इलाकों में टेस्टिंग को तेज कर दिया है. जानकारी के मुताबिक इस काम के लिए सब डिविजन टास्क फोर्स का गठन किया गया है.

जम्मू: प्रशासन ने करोना से निपटने के लिए अब ग्रामीण इलाकों में टेस्टिंग को तेज कर दिया है. जिसके लिए सब डिविजन टास्क फोर्स का गठन किया गया है. गौरतलब है कि जम्मू में कोरोना संक्रमण से मारे जा रहे लोगों के लगतार बढ़ते आंकड़े ज़िला प्रशासन के लिये सरदर्द बना हुआ हैं.

जम्मू जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले और इस महामारी से मारे जा रहे लोगों के बढ़ते आंकड़ों ने प्रशासन को सकते में डाल दिया है. हाल ही में जम्मू में हो रही इन मौतों का कारण जानने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी एक डॉक्टर्स की टीम जम्मू भेजी थी और जिला प्रशासन भी अपने स्तर पर इन मौतों का कारण जानने में जुटी है.

गावों में तेजी से फैल रहा है कोरोना

फिलहाल जो बात सामने आई है उसके मुताबिक कोरोना गांव में बड़ी तेजी से फैल रहा है और गांव में टेस्टिंग की कमी और लोगों द्वारा अपने लक्षण पाए जाने के चलते कोरोना से पीड़ित मरीज अस्पताल करीब 48 घंटे देरी से पहुंच रहे हैं. जिसके चलते मरीजों का बचाना मुश्किल हो जाता है. जम्मू के डी एम अंशुल गर्ग के मुताबिक सभी ग्रामीण इलाकों में कोरोना ट्रस्ट को तेज कर दिया है जिसके लिए अब सब डिविजनल टास्क फोर्स का गठन किया गया है.

यह सब डिविजनल टास्क फोर्स किस तरह से ग्रामीण इलाकों में काम कर रही है यह जानने के लिए एबीपी न्यूज़ जम्मू के सीमावर्ती इलाके मे पहुंची. इस इलाके के जिस गांव में टेस्टिंग होनी थी उस गांव में सबसे पहले पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने दबिश दी. इसके बाद गांव के मुख्य सड़क पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी और पीसीआर वैन द्वारा पूरे गांव में टेस्टिंग की घोषणा की गई.

गांव में हर घर में टेस्टिंग को सुनिश्चित किया जा रहा है

घोषणा सुनते ही लोग घरों से बाहर आ गए और वहां मौजूद राजस्व विभाग की टीमों ने इन लोगों के नाम लिखने शुरू किया जिसके बाद वहां पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी लोगों की कोरोना जांच शुरू कर दी. गौरतलब है कि सब डिविजनल टास्क फोर्स में स्वास्थ्य कर्मचारी राजस्व विभाग के अधिकारी और पुलिस संयुक्त रूप से काम कर रही है और प्रत्येक गांव में हर घर में टेस्टिंग को सुनिश्चित किया जा रहा है.

इस काम के लिए इलाके के चुने हुए जन प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी मदद ली जाती है. सब डिविजनल टास्क फोर्स द्वारा की गई टेस्टिंग के रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन उन गांवों को चिन्हित करती है जहां पर करोना संक्रमित मामले अधिक होते हैं. इन गांव में न केवल प्रत्येक शख्स की टेस्टिंग होती है बल्कि इन गांवों को कंटेनमेंट जोन भी घोषित किया जाता है ताकि इस गांव में फैले संक्रमण को दूसरे गांव में फैलने से रोका जाए.

इसके लिए सरकार ने एक व्यापक रणनीति तैयार की है. ग्रामीण इलाकों में सब डिविशनल टास्क फोर्स द्वारा की गई टेस्टिंग से उत्साहित जिला प्रशासन जम्मू अब अपनी टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाने पर विचार कर रहा है.

यह भी पढ़ें.

सीएम ममता ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, इन केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जल्द वैक्सीन की मांग की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किसपर कितने केस दर्ज
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किसपर कितने केस दर्ज
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget