एक्सप्लोरर

जम्मू: बीजेपी का आरोप- पीडीपी नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ता के साथ की मारपीट, जारी किया वीडियो

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता ने पीडीपी को नकार दिया है. डीडीसी चुनाव में पीडीपी को जनता ने धूल चटाई है, इसकी वजह से वे बौखला गए हैं.

जम्मू: जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद चुनावों के नतीजे आने के बाद बीजेपी ने पीडीपी नेताओं पर ‘आतंकवादियों’ जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया है. बीजेपी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें पीडीपी नेता बीजेपी के एक स्थानीय नेता से मारपीट करते नज़र आ रहे है.

मामला जम्मू के राजौरी ज़िले के नौशेरा विधानसभा क्षेत्र का है. इस क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष रविन्द्र रैना हैं. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए रविन्द्र रैना ने आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर में पीडीपी को जनता ने नकार दिया है. उन्होंने कहा कि पीडीपी को जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद के चुनाव में लोगों ने धूल चटाई है, जिससे पीडीपी के नेता बौखलाहट में है और इसी बौखलाहट में आकर पीडीपी के नेताओं ने ‘आतंकवादियों’ की तरह नौशेरा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रिपुदमन कोहली पर दुकान का शटर तोड़कर, उनकी दुकान में घुसकर हमला किया.

रविन्द्र रैना के मुताबिक, इस हमले से रिपुदमन कोहली बुरी अवस्था में घायल हैं और उनका नौशेरा के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. बीजेपी ने इसे पीडीपी की गुंडागर्दी करार दिया है. उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में पत्थरबाजी की घटनाएं होती हैं, उसी तरह का व्यवहार पीडीपी के नेता जम्मू में कर रहे हैं.

रविन्द्र रैना के मुताबिक लोकतंत्र में अपनी बात रखने का सबको को अधिकार है लेकिन किसी के घर में घुसकर दरवाजे तोड़कर उसका हमला करना और उसको जान से मारने की कोशिश करना, यह निंदनीय घटना है. इस सारे मामले का संज्ञान पुलिस ने ले लिया है और कार्रवाई कर रही है. वहीं एबीपी न्यूज़ ने इस मामले में पीडीपी नेता से भी बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया.

J&K DDC Election: छह जिलों में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं, निर्दलीय उम्मीदवारों की भूमिका बढ़ी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclonic Storm Murasu Live: भीषण चक्रवाती तूफान मुरासु ने दी दस्तक, तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश
LIVE: भीषण चक्रवाती तूफान मुरासु ने दी दस्तक, तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश
'CJP वाला पार्टी...', अरुणाचल के गृहमंत्री की बात सुनते ही चिल्लाने लगे Gen-Z, लगे CJP-CJP के नारे, वीडियो वारयल
'CJP वाला पार्टी...', अरुणाचल के गृहमंत्री की बात सुनते ही चिल्लाने लगे Gen-Z, लगे CJP-CJP के नारे, वीडियो वारयल
'हमारे यहां उपदेश देने वाले जज', अब न्यायपालिका पर क्यों भड़क गए सौरव दास, जानें मामला
'हमारे यहां उपदेश देने वाले जज', अब न्यायपालिका पर क्यों भड़क गए सौरव दास, जानें मामला
आंध्र के तट से टकराया साइक्लोन मुरासु, लैंडफॉल, भारी बारिश के बीच चल रहीं तूफानी हवाएं
आंध्र के तट से टकराया साइक्लोन मुरासु, लैंडफॉल, भारी बारिश के बीच चल रहीं तूफानी हवाएं

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US का ईरान के केशम द्वीप पर घातक अटैक, मिडटर्म इलेक्शन के बीच बरसाईं मिसाइलें, सीजफायर टूटा
US का ईरान पर घातक हमला, मिडटर्म इलेक्शन के बीच बरसाईं मिसाइलें, सीजफायर टूटा
अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP में खुलकर सामने आई नाराजगी, पार्थ पवार के इस कदम से नाखुश नेता
अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP में खुलकर सामने आई नाराजगी, पार्थ पवार के इस कदम से नाखुश नेता
'हमारे यहां उपदेश देने वाले जज', अब न्यायपालिका पर क्यों भड़क गए सौरव दास, जानें मामला
'हमारे यहां उपदेश देने वाले जज', अब न्यायपालिका पर क्यों भड़क गए सौरव दास, जानें मामला
21000 रन और..., रोहित शर्मा न्यूजीलैंड ODI सीरीज में बनाएंगे 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
21000 रन और..., रोहित शर्मा न्यूजीलैंड ODI सीरीज में बनाएंगे 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
'CJP वाला पार्टी...', अरुणाचल के गृहमंत्री की बात सुनते ही चिल्लाने लगे Gen-Z, लगे CJP-CJP के नारे, वीडियो वारयल
'CJP वाला पार्टी...', अरुणाचल के गृहमंत्री की बात सुनते ही चिल्लाने लगे Gen-Z, लगे CJP-CJP के नारे, वीडियो वारयल
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
ऑफ सीजन में भी 14000 रोज, मैगी बेच जमकर कमा रहा ये शख्स
ऑफ सीजन में भी 14000 रोज, मैगी बेच जमकर कमा रहा ये शख्स
Embed widget