एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: JEE की परीक्षा देने नहीं पहुंचे कई छात्र, कोरोना बनी एक बड़ी वजह

परीक्षा करवाने वाले कॉलेजों का दावा है कि इस साल करीब 50 प्रतिशत छात्र यह परीक्षा देने नहीं आये. वहीं, जो छात्र इन परीक्षाओं को देने पहुंचे वो यहां किये गए इंतजामों से संतुष्ट दिखे.

जम्मू: पूरे देश की तरह ही जम्मू में भी मंगलवार को जेईई की परीक्षाएं हुई, लेकिन, इन परीक्षाओ में आधे छात्रों ने ही परीक्षा केन्द्रों का रुख किया. वहीं, श्रीनगर से जम्मू पहुंच कर परीक्षा देने वाले छात्रों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

इस साल की जेईई की परीक्षा में कश्मीर के अनंतनाग ज़िले की फलक को ख़राब मौसम के चलते जम्मू श्रीनगर हाईवे बंद होने के कारण अपने पिता के साथ 29 अगस्त को हवाई यात्रा कर जम्मू पहुंचना पड़ा. तब से वह जम्मू के होटल में रह रही हैं. फलक का दावा है कि यह परीक्षा उनके लिए न केवल उन्हें आर्थिक रूप से भारी पड़ी. बल्कि श्रीनगर छोड़ जम्मू आकर परीक्षा देने में उन्हें मानसिक रूप से भी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

फलक के मुताबिक अपने घर को छोड़ एक होटल के कमरे में पिता के साथ बैठ कर परीक्षाओं की तैयारी करना मुश्किल था.उन्होंने कहा, "मुझे अकेले बैठकर पढ़ने की आदत है, लेकिन जम्मू में पिता के साथ एक ही कमरे में बैठकर तैयारी करना परेशान करने वाला था."

वहीं, जम्मू में कोरोना संक्रमण को देखते हुए कॉलेजो में इन परीक्षाओ के लिए कई विशेष इंतज़ाम किये गए थे. प्रशासन के मुताबिक इस साल की इन परीक्षाओ में छात्रों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है. जम्मू के जिन एग्जामिनेशन सेंटरों में पिछले साल 3000 छात्रों ने परीक्षा दी थी, वहीं इस साल उन्हीं कॉलेजो में 300 से 400 छात्रों को ही परीक्षा देने की इजाज़त दी गयी है. इसके साथ ही एग्जामिनेशन केन्द्रों के बाहर भीड़ न हो इसके लिए 2 गज़ की दूरी को सुनिश्चित की गई.

परीक्षा देने आये छात्रों की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है और उन्हें मास्क, दस्ताने और सैनीटाईज़र भी मुहैया करवाए जा रहे है. लेकिन, इन सभी इंतजामों के बीच जम्मू में परीक्षाओ में बैठने वाले छात्र एग्जामिनेशन केन्द्रों से नदारद दिखे. परीक्षा करवाने वाले कॉलेजों का दावा है कि इस साल करीब 50 प्रतिशत छात्र यह परीक्षा देने नहीं आये. वहीं, जो छात्र इन परीक्षाओं को देने पहुंचे वो यहां किये गए इंतजामों से संतुष्ट दिखे. वहीं, परीक्षा केन्द्रो में भी इस साल छात्रों के बैठने की व्यवस्था में कई बदलाव किये गए है ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके.

ये भी पढ़ें:

देश में पिछले साल सड़क हादसों में 1.54 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई- NCRB

सुशांत सिंह राजपूत केस: ड्रग्स मामले की जांच कर रही NCB ने की पहली गिरफ्तारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget