एक्सप्लोरर

Islamic State in India: भारत में पैर जमाने की कोशिश में इस्लामिक स्टेट, युवाओं को कर रहा गुमराह

Islamic State in India: एनआईए ने बताया कि इस्लामिक स्टेट से जुड़े मामलों में अब तक 168 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जांच में पाया गया है कि यह संगठन युवाओं को गुमराह कर उनका ब्रेनवॉश कर देता है.

Islamic State in India: राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है और कहा है कि यह संगठन लगातार भारत में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहा है. एनआईए के मुताबिक उसका यह आंकलन आतंकी हमलों की साजिश और फंडिंग के 37 ऐसे मामलों की जांच के बाद आया है जो आईएस विचारधारा से प्रेरित है.

एनआईए के एक आला अधिकारी ने बताया कि इस्लामिक स्टेट से जुड़े मामलों में अब तक 168 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. अब तक की जांच के दौरान यह पाया गया है कि यह संगठन युवाओं को गुमराह कर उनका ब्रेनवॉश कर देता है. सबसे बड़ी बात यह है कि इसके लिए इस आतंकवादी संगठन ने कोई भर्ती केंद्र नहीं खोला हुआ है बल्कि फेसबुक, टि्वटर और इंस्टाग्राम जैसे खुले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इसकी भर्ती की जा रही है. इस मॉड्यूल के लोग सोशल प्लेटफॉर्म के जरिए ऐसे लोगों को तलाशते हैं जो उनकी विचारधारा से प्रभावित लगते हैं. धीरे-धीरे उन्हें विदेशों में बैठे ऑनलाइन हैंडलर के जरिए ट्रेंड किया जाने लगता है.

ऑनलाइन ट्रेनिंग

यह ऑनलाइन हैंडलर जब यह बात पूरी तरह से समझ जाता है कि सामने वाला शख्स उसके जाल में पूरी तरह से फंस चुका हैं तो फिर उसके जरिए आतंकवादी संगठन की विचारधारा वाली सामग्री उसे दी जाती है और धीरे-धीरे उसे आतंकी कार्यों की तरफ प्रेरित किया जाता है. उसे ऑनलाइन ट्रेनिंग के जरिए ही विस्फोटक तैयार करने, हथियारों और गोला बारूद की महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है. इसके आगे की कड़ी में इन लोगों को जरूरत पड़ने पर फंडिंग भी की जाती है और फिर उनके जरिए ही स्थानीय आतंकियों का एक ग्रुप बनाकर हमले भी करा दिए जाते हैं.

एनआईए के आला अधिकारी के मुताबिक एनआईए ने सबसे ताजा मामला जून 2021 में दर्ज किया था. एनआईए अब तक आईएस से जुड़े 31 मामलों मे चार्जशीट दाखिल कर चुका है और इनमें से 27 आरोपियों को कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान दोषी भी करार दिया जा चुका है. एनआईए ने आम जनता से यह अपील भी की है कि यदि वह इस तरह की कोई भी सामग्री या गतिविधि इंटरनेट पर देखें तो तत्काल इस हरकत को एनआईए के संज्ञान में लाया जाए. इसके लिए एनआईए ने अपना एक नंबर 011-2436880 भी जारी किया है, जिस पर इसकी जानकारी दी जा सकती है.

यह भी पढ़ें:
शोपियां के सरकारी डिग्री कॉलेज का बदला नाम, जम्मू कश्मीर सरकार ने सेना के शहीद पैरा कमांडो के नाम पर रखा
Blast In Handwara: नॉर्थ कश्मीर के हंदवाड़ा में स्क्रैप में विस्फोट, एक की मौत, छह लोग घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget