एक्सप्लोरर

कांग्रेस को साइडलाइन कर मिशन 2024 के लिए क्या नया विपक्ष तैयार कर रहीं Mamata Banerjee?

Mamata Banerjee Mumbai Visit: ममता इन दिनों कांग्रेस को किनारे कर राजनीति का नया समीकरण तैयार कर रही है. इसी समीकरण को फिट करने के लिए वो मुंबई के दौरे पर हैं.

जंग और जिद. राजनीति में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पहचान ही यही है. बीजेपी से जंग लड़कर उन्होंने पश्चिम बंगाल फतह किया और अब वो दिल्ली पर कब्जे की जिद कर बैठी हैं. इस जिद को पूरा करने के लिए उन्होंने कांग्रेस से जंग छेड़ दी है. 'एक स्ट्रॉन्ग विपक्ष होना चाहिए, जो लड़ाई करे, अगर लड़ेंगे नहीं तो क्या करेंगे'.

ममता का ये वार कांग्रेस पर है और वो इन दिनों कांग्रेस को किनारे कर राजनीति का नया समीकरण तैयार कर रही हैं. इसी समीकरण को फिट करने के लिए वो मुंबई के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने पहले शिवसेना के आदित्य ठाकरे और संजय राउत से मुलाकात की और फिर राजनीति के चाणक्य शरद पवार का आशीर्वाद लेने पहुंचीं.

ममता बनर्जी ने बैठक के बाद कहा, 'शरद पवार और उद्धव ठाकरे के साथ मीटिंग करने महाराष्ट्र में आई थी. उनकी पार्टी के संजय राउत और आदित्य ठाकरे से मुलाकात हुई.  जो परिस्थिति चल रही है जैसा फासिस्ट रूल चल रहा है उसके लिए अल्टरनेटिव फोर्स बनाई जाए. इसलिए मैं पॉलिटिकल डिस्कशन  करने  आई.' ममता अब मिशन 2024 पर काम कर रही हैं.  वो 2024 का चुनाव मोदी बनाम ममता करने की कोशिश में हैं. इस सपने को पूरा करने के लिए पहले उन्हें देश की सभी क्षेत्रीय पार्टियों को साथ लाना होगा और साथ ही कांग्रेस को भी किनारे लगाना होगा. ममता मुंबई में इसी रोडमैप पर चल रही हैं. 

ममता क्षेत्रीय दलों को एक जुट कर कांग्रेस को किनारे लगाने की कोशिश में हैं. इसलिए अब वो कांग्रेस के उस किले के अस्तित्व को भी नकार रही है, जिसकी वो अब तक मेंबर थीं. महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की सरकार है. लेकिन मुंबई पहुंचीं ममता एनसीपी और शिवसेना के ज्यादा करीब नजर आ रही है. शरद पवार भी ममता की बातों पर मुहर लगा रहे हैं. ममता कांग्रेस पर बरस रही हैं और कांग्रेस के साथ सरकार चला रही NCP और शिवसेना से उन्हें समर्थन मिल रहा है. 

यही ममता का हौसला बढ़ा रहा है. उन्होंने कांग्रेस पर हमला करत-करते उसके नेता राहुल गांधी को भी चपेट में ले लिया. बिना नाम लिए राहुल गांधी पर तंज कसते हुए ममता ने कहा, हम बंगाल में हैं. हमें क्यों जरूरत पड़ी इधर उधर जाने की. अगर कोई कुछ करता ही नहीं है आधा टाइम आप विदेश में रहो तो क्या होगा.

राहुल गांधी पर ये आरोप पुराना है कि वो अहम मौके पर गायब हो जाते हैं. उनके विदेश दौरे भी निशाने पर रहते हैं. हमने राहुल पर लगने वाले इस आरोप की पड़ताल की है.

राहुल के विदेशी दौरों पर एक नजर

साल                                          विदेश दौरे
2015-19                                   247
सालाना औसत                           62 विदेश दौरे
महीना में औसत                          5 विदेश दौरे 

(स्रोत्र: लोकसभा में दी गई जानकारी)

राहुल पर ये भी आरोप है कि जब देश में बड़ी सियासी उथल पुथल होती है, तो वो विदेश में होते हैं. हमने राहुल के विदेश दौरों का देश की बड़ी घटनाओं से कनेक्शन भी निकाला है.

देश में हलचल, विदेश में राहुल

घटना: 2014 में यूपीए की हार
राहुल कहां : विदेश दौरे पर

घटना: 2016 पंजाब में टिकट बंटवारा
राहुल कहां: नया साल का जश्न

घटना: जनवरी 2019 आम चुनाव की तैयारी
राहुल कहां: दुबई के दौरे पर

घटना: दिसंबर 2019 CAA का प्रदर्शन
राहुल कहां: दक्षिण कोरिया में समारोह

घटना:  2020 बिहार चुनाव प्रचार
राहुल कहां: शिमला में छुट्टियां

घटना: 28 दिसंबर 2020 कांग्रेस स्थापना दिवस
राहुल कहां: मिलान में छुट्टी 

राहुल का वक्त पर मौके से गायब रहना और उनके विदेश दौरे हमेशा से बीजेपी के निशाने पर रहे हैं. लेकिन अब ममता बनर्जी इसे लेकर राहुल पर वार कर रही है और शरद पवार उस पर मुहर लगा रहे हैं.

वहीं एनसीपी चीफ शरद पवार साफ तौर पर कह रहे हैं कि जो भी बीजेपी के खिलाफ लड़ेगा उसका स्वागत है. सीधी सी बात है वेस्ट बंगाल में ममता बनर्जी की जो जीत हुई है वो उनकी मेहनत से हुई. ममता के लिए पवार की मुहर उनके मिशन के पूरा होने की गारंटी है. इसलिए उन्होंने बीजेपी के हराने का फॉर्मुला भी मुंबई में बता दिया.

ममता ने कहा, रीजनल पार्टी का बिल्ड अप अच्छा है. अगर सारी रीजनल पार्टी साथ में आ जाएं तो बीजेपी को हराना आसान हो जाएगा. हालांकि कांग्रेस ने इसे लेकर ममता पर पलटवार भी किया. केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हर कोई भारतीय राजनीति की हकीकत जानता है. कांग्रेस के बिना बीजेपी को हराना महज एक सपना है. 

ममता जो करने की कोशिश कर रही हैं, वो हिंदुस्तान की सियासत में पहले भी हो चुका है. लेकिन समीकरण फंसता है, मोर्चे के नेता को लेकर और इस सवाल का जवाब ममता देने को तैयार नहीं हैं. ममता बनर्जी ने खुद कहा कि कौन पीएम होगा, उस वक्त की परिस्थिति बताएगी. लेकिन बीजेपी को हटाना है.

ममता के बगल में खड़े होकर शरद पवार ने जरूर ममता की बातों का समर्थन किया, लेकिन एक दिन पहले ही पवार के सिपहसालार नवाब मलिक ये कह चुके हैं कि कांग्रेस के बिना बीजेपी के खिलाफ अलटरनेटिव नहीं बन सकता. ये साफ संकेत है कि ममता का मिशन 2024 इतना आसान भी नहीं होगा.

ये भी पढ़ें

Omicron: 'एट रिस्क' देशों से आए 3476 यात्रियों में से 6 में कोरोना की पुष्टि, जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपल

यूपी के डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya बोले- अयोध्या-काशी भव्य मंदिर निर्माण जारी है, मथुरा की तैयारी है

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
CJP Protest In Delhi धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के बीच अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के संसद मार्च के बीच अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे
Parliament Monsoon Season Live: अमित शाह से मुलाकात के लिए पहुंचे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, CJP कर रही इस्तीफे की मांग
LIVE: अमित शाह से मुलाकात के लिए पहुंचे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, CJP कर रही इस्तीफे की मांग
CJP के आंदोलन में साथ आए महात्मा गांधी के परपोते, बोले- 'मेरी बेटी कस्तूरी और दामाद...'
CJP के आंदोलन में साथ आए महात्मा गांधी के परपोते, बोले- 'मेरी बेटी कस्तूरी और दामाद...'

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget