एक्सप्लोरर

Omicron: 'एट रिस्क' देशों से आए 3476 यात्रियों में से 6 में कोरोना की पुष्टि, जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपल

Omicron: 'एट रिस्क' देशों से आए 3476 यात्रियों में से 6 में कोरोना की पुष्टि हुई है. अब सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है.

Omicron: भारत में आज विदेशों से आए 3476 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में 6 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसके बाद उनके सैंपल को जीनोमिक सिक्वेंसिंग के लिए लैब में भेज दिया गया है. खास बात है की यात्री "एट रिस्क" देशों से आए हैं. यानी उन देशों से जिसे रिस्क की कैटेगरी में रखा गया है और कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के केस सामने आए हैं. 

आधी रात से शाम 4 बजे तक कुल 11 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें "एट रिस्क" देशों से उतरी. इनमें 3476 यात्री सवार थे. इन यात्रियों का जब अरटीपीसीआर टेस्ट किया गया तो 6 यात्री पॉजिटिव पाए गए. इसके बाद कोरोना पॉजिटिव यात्रियों के सैंपल को व्होल जीनोमिक सिक्वेंसिंग के लिए INSACOG लैब में भेजे गए हैं.

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन जिसे डब्लूएचओ ने वैरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित किया है उसके नियंत्रण और प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए दिशानिर्देशों को जारी किया था. खासकर एट रिस्क देशों यानी वो देश जहां इसके मामले सामने आए थे उनके लिए नए दिशानिर्देश जारी किए थे.

30 नवंबर को अपडेट सूची के अनुसार, जोखिम वाले (एट रिस्क) देशों में यूरोपीय देश, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इज़राइल हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गई है कि भारत सरकार लगातार सामने आ रही स्थिति पर नज़र रखे हुए है और महामारी के खिलाफ लड़ाई में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का समर्थन कर रही है. देश में अब तक एक भी ओमिक्रोन के मामले नहीं आए हैं.

इस बीच नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बहाल नहीं करने का फैसला किया है. डीजीसीए ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के सामने आने के मद्देनजर यह कदम उठाया है. डीजीसीए ने बुधवार को बताया कि वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बहाल करने की तारीख की घोषण नियत समय पर की जाएगी. कोविड-19 महामारी की वजह से पिछले साल 20 मार्च से ही सामान्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानें स्थगित हैं.

गौरतलब है कि मौजूदा समय में विभिन्न देशों के साथ द्विपक्षीय समझौते के तहत सीमित संख्या में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन किया जा रहा है.

Booster Dose: सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने बूस्टर डोज़ के लिए DCGI से मांगी मंज़ूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget