एक्सप्लोरर

JP Nadda: चीन पर सरकार के रुख से लेकर भारत जोड़ो यात्रा और उद्धव ठाकरे के धोखे तक.... जेपी नड्डा ने दिए तमाम सवालों के जवाब

Jp Nadda Interview: नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने इस देश की राजनीतिक संस्कृति को बदल दिया है. आठ साल नहीं, जब से वो मुख्यमंत्री बने हैं तब से कोई रिकॉर्ड दिखा दे कि उन्होंने एक दिन की भी छुट्टी ली हो.

JP Nadda: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी की नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा पर निधाना साधा है. उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी बताएं ये जोड़ो यात्रा है या तोड़ो यात्रा है. भारत की जनता परिवारवादी पार्टियों को स्वीकार नहीं करेगी. इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार और उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है. 

एक टीवी चैनल पर इंटरव्यू के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी की धमक पूरी दुनिया में है. जो बाइडेन से लेकर जापान के प्रधानमंत्री तक उनकी तारीफ करते हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि कोविड के समय उनके मैनेजमेंट ने साबित भी कर दिखाया कि कैसे उन्होंने 130 करोड़ की आबादी वाले देश को कवच देने का काम किया. 

बीजेपी अध्यक्ष ने इंडिया टीवी पर आप की अदालत में कहा कि हम चौबीसों घंटे काम करते हैं. पीएम मोदी ने इस देश की राजनीतिक संस्कृति को बदल दिया है. आठ साल नहीं, जब से वो मुख्यमंत्री बने हैं तब से कोई रिकॉर्ड दिखा दे कि उन्होंने एक दिन, एक घंटे की भी छुट्टी ली हो. उन्होंने कहा कि हम काम में इतने रम गए हैं कि अब हमें इसमें ही आनंद आता है.

नीतीश को अब सम्मान नहीं मिल सकता: बीजेपी अध्यक्ष 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर नड्डा ने कहा कि जो सम्मान उनको हमारे साथ मिल रहा था, वो कहीं नहीं मिल सकता. अब उन से संपर्क करने का हमारा कोई इरादा नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि हमारी संख्या उन से ज़्यादा होने के बावजूद हमने उनको मुख्यमंत्री बनाया. 

इंटरव्यू के दौरान बीजेपी अध्यक्ष ने उद्धव ठाकरे पर भी धोखा देने का आरोप लगाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि शिवसेना का आकार अगर छोटा हो रहा है तो ये उनको देखना चाहिए. परिवार संभालने का काम उद्धव कर ही नहीं पाए.

सीमा विवाद पर बोले नड्डा 

भारत चीन सीमा विवाद को लेकर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि ना आंख उठा कर बात करेंगे, ना आंख झुका कर बात करेंगे, आंखों में आंखें डाल कर बात करेंगे. उनके नेतृत्व में देश की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

ये भी पढ़ें: नितिन गडकरी को जेल से मिली थी जान से मारने की धमकी, कुख्यात गैंगस्टर ने किया था तीन बार फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधूरा वंदे मातरम, फिर विवाद?
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधूरा वंदे मातरम, फिर विवाद?
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget