एक्सप्लोरर

Train Ticket Booking: स्टेशन से ट्रेन टिकट खरीदने पर मिलेगा डिस्काउंट,  जानिए क्या है रेलवे का ऑफर 

भारतीय रेल ने काउंटर से टिकट खरीदने वालों के लिए आकर्षक ऑफर देने की घोषणा की है. अब यात्रियों को काउंटर से टिकट खरीदने पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी. लेकिन इसके लिए समय UPI/BHIM के माध्यम से पेमेंट करना होगा. 

पिछले एक साल से कोरोना महामारी के कारण पहले तो कई महीनों तक ट्रेनों को रद्द कर दी गई. फिर धीरे-धीरे इसके संचालन को आगे बढ़ाया गया लेकिन फिर कोरोना की दूसरी लहर आ गई. इस बार भी कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा. अब जबकि कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है. भारतीय रेल ट्रेनों के संचालन को फिर से शुरू करने लगा है. इस तरह ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए भारतीय रेल ने एक खुशखबरी दी है.

भारतीय रेलवे (Indian Railway)  Unified Payments Interface (UPI) और Bharat Interface for Money (BHIM) के जरिये स्टेशन पर ट्रेन टिकट की पेमेंट करने वालों को डिस्काउंट देने की घोषणा की है. UPI के माध्यम से टिकट का पेमेंट करने पर बेसिक किराए के कुल मूल्य पर 5% की छूट मिलेगी.

अगले साल तक ऑफर 
भारतीय रेलवे ने इस ऑफर की घोषणा करते हुए बताया  है कि उसने रेलवे काउंटरों पर यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) / भारत इंटरफेस फॉर मनी (भीम) के माध्यम से ट्रेन टिकट बुक करने पर मिलने वाले डिस्काउंट को अगले साल 12 जून 2022 तक बढ़ा दिया है. भारतीय रेलवे ने 1 दिसंबर 2017 से टिकटों के लिए भुगतान स्वीकार करने का यह तरीका शुरू किया था. 
 
रेलवे काउंटर पर छूट का लाभ   
हालांकि, रेल यात्री इस छूट का लाभ सिर्फ काउंटरों पर टिकट बुक करके प्राप्त कर सकते हैं, न कि ऑनलाइन टिकट बुक करके.  रेलवे ने PRS आरक्षित काउंटर टिकट में बेसिक किराए के कुल मूल्य पर 5% की छूट देने का निर्णय किया है, जो कि अधिकतम 50 रुपये तक होगी. काउंटर के माध्यम से टिकट बुक करते समय UPI/BHIM को भुगतान विकल्प के रूप में भी स्वीकार किया जाता है. एक टिकट पर अधिकतम 50 रुपये तक की छूट मिलेगी और टिकट की कीमत 100 रुपये से अधिक होनी चाहिए.  


काउंटर पर टिकट खरीदते हुए ऐसे उठाए छूट का फायदा 

  1. डिस्काउंट का फायदा उठाने के लिए ऐसे बुक करें टिकट 
  2. रलवे स्टेशन के PRS काउंटर पर जाएं. टिकट के लिए स्टाफ से बात करें.
  3. टिकट तय हो जाने के बाद UPI/BHIM के माध्यम से पैमेंट करें. 
  4. पेमेंट की पुष्टि करने के लिए यात्री को उसके मोबाइल पर पेमेंट से जुड़ा एक मेसेज मिलगा.
  5. यात्री को पेमेंट के मैसेज को कंफर्म करना होगा. जिसके बाद किराया राशि UPI से जुड़े खाते से कट जाएगी.
  6. पेमेंट होने के बाद PRS काउंटर पर बैठा व्यक्ति टिकट प्रिंट करेगा और यात्री को टिकट मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें Insta Clarification: हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक सामग्री पहले ही हटा दी थी- इंस्टाग्राम

Income Tax Filing: आपके लिए नया या पुराना कौनसा वाला टैक्स स्लैब होगा फायदेमंद, पूरा गणित समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget